1. Home
  2. haryana

Haryana cabinet expansion: आज हो सकता है हरियाणा मंत्री मंडल विस्तार, पुराने मंत्रियों की नेम प्लेट हटी सचिवालय में सन्नाटा

Haryana cabinet expansion: आज हो सकता है हरियाणा मंत्री मंडल विस्तार, पुराने मंत्रियों की नेम प्लेट हटी सचिवालय में सन्नाटा
हरियाणा सरकार में हुए बड़े बदलाव के चलते सिविल सचिवालय में सन्नाटा बना हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक ना तो कैबिनेट का विस्तार हुआ और ना ही बनाए गए मंत्रियों के विभाग अलॉट हुए हैं। विभाग अलॉटमेंट के बाद ही मंत्री अपने कामकाज को संभालेंगे। आने वाले दिनों में सचिवालय में रौनक इसलिए भी नहीं रहेगी क्योंकि सभी लोकसभा चुनावों में व्यस्त हो जाएंगे।

चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद अब सचिवालय में भी बदलाव हो गया है। सचिवालय के दफ्तरों से पुराने मंत्रियों की नेम प्लेट हटा दिए गए हैं। मंत्रियों की प्लेट लगाने की तैयारी चल रही है। नायब सिंह सैनी सरकार ने 12 मार्च को शपथ ग्रहण की थी। इसमें पांच विधायकों को दोबारा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। अभी तक शपथ लेने वाले कंवर पाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल तथा डॉ़ बनवारी लाल पूर्व में मनोहर कैबिनेट में भी शामिल थे।

सचिवालय के कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर मनोहर सरकार के सभी मंत्रियों के दफ्तरों से नेम प्लेट उतार दिए। मंत्रियों के साथ जुड़े हुए कर्मचारियों व अधिकारियों को भी वापस उनके मूल विभागों में भेज दिया है। नये मंत्रियों के हिसाब में दफ्तरों में फेरबदल कर दिया है। मंत्रियों को विभाग अलॉट करने के बाद उन्हें स्टाफ तथा दफ्तर अलॉट किया जाएगा।

बिजली निगमों के चेयरमैन का इस्तीफा

हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही सरकार में उठापठक शुरू हो गई है। बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं हरियाणा के एडवोकेट जनरल (एजी) बलदेव राज महाजन ने भी सरकार को इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने भी त्याग-पत्र दे दिया है।

वहीं सीएम के तीन मीडिया काेऑर्डिनेटर को पद से हटा दिया है। बाकी फिलहाल अपने पदों पर बने रहेंगे। मनोहर सरकार ने एफसीआर पद से रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ आईएएस पीके दास को बिजली निगमों का चेयरमैन नियुक्त किया था। शुक्रवार को दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के ओएसडी पद पर कार्यरत कमलेश कुमार भादू को भी इस पद से मुक्त कर दिया है। 2002 बैच के एचसीएस अधिकारी भादू को अब सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में जोन स्तर पर मीडिया को-आर्डिनेटर नियुक्त किए थे।

अब मुख्यमंत्री के बदलते ही मीडिया को-आर्डिनेटर को रिलीव कर दिया है। शुक्रवार को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी़ उमाशंकर ने करनाल में कार्यरत जगमोहन आनंद, पानीपत में रणदीप घनघस और रोहतक में कार्यरत मीडिया काेऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर को उनके पद से मुक्त कर दिया।

Kaithal News: कैथल के प्रगतिशील किसान प्रदीप ढुल उगा रहे जड़ी बूटियां, हरियाणा ही नहीं देश में चमका नाम


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub