Ram Rahim New Song: राम रहीम के दूसरे गाने पर भी विवाद, अब तक 50 लाख वियूर्स

सिरसा न्यूज। Sirsa News: साध्वियों से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) ने पहले गाने पर हुए विवाद के बीच अपना दूसरा गाना भी लॉन्च कर दिया है। नशे पर गए दूसरे गाने में गाने के बोल ‘जागो देश के लोगो’ हैं। महज दो दिन में उसके इस गाने को 50 लाख लोग देख चुके हैं। इसी के साथ इस गाने को 96 हजार लोगों ने लाइक किया है। गाना गाते हुए राम रहीम अलग-अलग वेशभूषा में कैमरों के समक्ष दिख रहा है। गाने में वह पगड़ी पहने सिख भी बना है। बता दें कि रहीम सिंह इन्सां हरियाणा के सिरसा में स्थित संस्था डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख था।
गाने के जरिये ठेकों को तोड़ने व ठीकरी पहरा का भी संदेश
बता दें कि राम रहीम अपने दूसरे गाने में सभी शराब के ठेकों को तोड़कर उसमें गुरु पीरों का स्वरूप व गांवों में ठीकरी पहरा लगाने का संदेश दे रहा है। वह नशेडियों का इलाज करने की बात भी गाने में बता रहा है। इसके अलावा राम रहीम इस अभियान पर ऐतराज न करने का भ्री श्रोताओं से अनुरोध भी कर रहा है। गौरतलब है कि नशे के खिलाफ राम रहीम ने डेपथ मुहिम चलाई है।
Haryana Cities AQI: हरियाणा में पॉल्यूशन : 6 जिले रेड जाने में, AQI 300 के पार, जहरीली हवा में सांस लेना भी मुश्किल
पहला गाना देखने वालों का आंकड़ा एक करोड़ पार
राम रहीम ने हाल ही में पहला गाना लॉन्च किया था। इस गाने का नाम ‘साडी नित दीवाली’ है। इस गाने को देखने वालों की संख्या एक करोड़ से पार हो गई है। इस गाने इस पर उसके प्रेमी जश्न भी मनाते हैं, क्योंकि राम रहीम दावा कर रहा है कि अब उसके छह करोड़ प्रेमी हैं। डेरा प्रबंधन हालांकि इस मामले में कभी कोई सबूत पेश नहीं कर पाया है। असलियत यह है कि उसके प्रेमियों की संख्या खास तौर पर हरियाणा-पंजाब में ही लाखों में है।
सोनीपत में सरपंच उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या, चुनाव में थी रंजिश या कोई और है वजह
सत्संग व गानों के खिलाफ महिला आयोग पीएम को लिख चुका है पत्र
गौरतलब है कि राम रहीम इन दिन 40 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है और वह रोज सत्संग कर रहा है। पैरोल के बीच उसके सत्संग करने पर विवाद भी हो रहा है। इसी बीच उसके द्वारा दूसरा गाना लॉन्च किए जाने पर भी बवाल हुआ है। आरोप लग रहे हैं राम रहीम इस तरह दोबारा अपनी ब्रांडिंग कर रहा है। उसे इस तरीके यानी सत्संग व गानों पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आपत्ति जता थी। वह इस पर प्रधानमंत्री को पत्र भी लिख चुकी हैं। इसी के साथ एडवोकेट एचसी अरोडा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है।
कांग्रेस में वाक युद्ध चरम पर, किरण उदयभान में खिंची तलवारें, आदमपुर उपचुनाव के बाद से ही कांग्रेस अंदरूनी माहौल गरम
2017 से जेल होने के बाद कई बार मिल चुका है पैरोल
अगस्त 2017 से राम रहीम हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। मेडिकल जांच के बहाने पहले उसे पीजीआई रोहतक व गुरुग्राम में अपनी बीमार मां से मिलाने ले जाया जाता रहा है। इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले उसे 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। फिर 17 जून को वह 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया और यूपी के बागपत आश्रम में उस दौरान रुका था। इसके बाद गत अक्टूबर में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी और अब तक वह पैरोल पर है।
Haryana Pollution: जहरीली हुई करनाल की हवा, एक्यूआई 343 पर पहुंचा?
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।