ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Artificial jewellery: शादी सीजन में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की धूम, बाजारों में रौनक लौटी

On: November 12, 2025 5:09 PM
Follow Us:
Artificial jewellery: शादी सीजन में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की धूम, बाजारों में रौनक लौटी
Join WhatsApp Group

कैथल (Artificial jewellery)। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की चमक बढ़ गई है। नेकलैस, कंगन, झुमके और मांग टीके जैसे आकर्षक आभूषण महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

शहर के छात्रावास रोड, तलाई बाजार, रेलवे रोड, कमेटी चौक और ऋषि नगर में इन दिनों खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानों की रोशनी, रंगीन डिस्प्ले और नई डिजाइनों ने बाजारों की रौनक को दोगुना कर दिया है।

Artificial jewellery की बिक्री में बढ़ोतरी

दुकानदारों के अनुसार, इस बार आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महिलाओं में इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका आकर्षक लुक, सस्ती कीमत और हर ड्रेस से मेल खाने की सुविधा है। सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने आम ग्राहकों को इन ज्वैलरी सेट्स की ओर खींचा है, जो हर अवसर और बजट में आसानी से उपलब्ध हैं।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

मोहित ज्वैलर्स के अनुसार, इस सीजन में ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी, कुंदन सेट, मोती जड़े नेकलैस और ब्राइडल डिजाइन की सबसे ज्यादा मांग है। शादी और तिलक समारोहों के लिए महिलाएं ट्रेंडी डिजाइन पसंद कर रही हैं। ग्राहक अब डिजाइन और रंगों में विविधता चाहते हैं, इसलिए हम हर हफ्ते नए स्टाइल मंगवा रहे हैं।

अमनप्रीत कौर ने कहा- आजकल फैशन बहुत जल्दी बदलता है, इसलिए हर ट्रेंड के अनुसार नई ज्वैलरी लेना बेहतर रहता है। इससे हर ड्रेस के साथ नया लुक अपनाना आसान हो जाता है।

रूपल शर्मा का कहना है, आर्टिफिशियल ज्वैलरी अब हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बन गई है। यह न केवल खूबसूरत लगती है बल्कि जेब पर भी भारी नहीं पड़ती।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

हर बजट के लिए विकल्प

बाजार में हर वर्ग के ग्राहकों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।

बजट श्रेणी (100-500 रुपये): झुमके, चेन और पेंडेंट सेट – रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त।

मध्यम श्रेणी (500–1000 रुपये) : पार्टी वियर नेकलैस और सेट – युवतियों में लोकप्रिय।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

ब्राइडल श्रेणी (1000-5000 रुपये): एक ग्राम गोल्ड फिनिश, कुंदन और अमेरिकन डायमंड ज्वैलरी – सबसे अधिक बिकाऊ।

बाजार में चल रहे आकर्षक डिस्काउंट ऑफर और नई डिजाइनों की आमद ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। उनका कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा तो यह शादी सीजन ज्वैलरी कारोबार के लिए बेहद लाभदायक रहेगा।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment