Budhwar Pradosh Vrat Katha: Mysterious story of Budh Pradosh fast! Your life will change after reading this story!: नई दिल्ली | हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है, जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। हर वार के प्रदोष व्रत की अपनी अलग महिमा होती है, और बुधवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत, जिसे सौम्यवारा प्रदोष भी कहते हैं, विशेष फलदायी माना जाता है।
इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत कथा सुनने से जीवन में सुख-शांति आती है। आइए, जानते हैं बुध प्रदोष व्रत की रोचक और प्रेरणादायक कथा।
बुध प्रदोष व्रत की कथा Budhwar Pradosh Vrat Katha
कहानी के अनुसार, एक पुरुष की नई-नई शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी कुछ दिनों के लिए मायके चली गई। वह अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया और बुधवार के दिन ही उसे लेकर घर लौटने लगा।
ससुराल वालों ने उसे रोका और कहा कि बुधवार को विदाई शुभ नहीं होती, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और पत्नी के साथ बैलगाड़ी में रवाना हो गया। रास्ते में पत्नी को प्यास लगी, तो वह पानी की तलाश में चला गया। पत्नी एक पेड़ के नीचे बैठ गई।
जब वह पानी लेकर लौटा, तो देखकर हैरान रह गया कि उसकी पत्नी किसी और पुरुष के साथ हंस-हंसकर बात कर रही थी और उसी के लोटे से पानी पी रही थी। गुस्से में आकर वह पत्नी के पास पहुंचा, लेकिन उसका आश्चर्य तब और बढ़ गया, जब उसने देखा कि वह दूसरा पुरुष बिल्कुल उसकी तरह दिखता था। पत्नी भी यह देखकर परेशान हो गई। दोनों पुरुषों में झगड़ा शुरू हो गया। धीरे-धीरे वहां भीड़ जमा हो गई, और राजा के सिपाही भी पहुंच गए।
रहस्यमयी घटना और शिव की कृपा
भीड़ में हर कोई इस हमशक्ल पुरुष को देखकर हैरान था। सिपाहियों ने पत्नी से पूछा कि उसका असली पति कौन है, लेकिन वह भी कन्फ्यूज हो गई। तब पुरुष ने भगवान शिव से प्रार्थना शुरू की, “हे शिव, मेरी रक्षा करें! मैंने ससुराल वालों की बात न मानकर बुधवार को पत्नी को विदा कराने की गलती की।
मैं भविष्य में ऐसा नहीं करूंगा।” उसकी प्रार्थना पूरी होते ही दूसरा पुरुष गायब हो गया, और पति-पत्नी सकुशल घर पहुंच गए। इसके बाद से दोनों ने नियमित रूप से बुध प्रदोष व्रत रखना शुरू कर दिया।
व्रत का महत्व
इस कथा से साफ है कि बुध प्रदोष व्रत का पालन करने से संकट टलते हैं और भगवान शिव की कृपा मिलती है। यह व्रत जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। हर मनुष्य को इस व्रत को श्रद्धा के साथ करना चाहिए।













