पानीपत (Hemorrhoids)। बदलते खान-पान और जीवनशैली से लोगों में बवासीर जैसी बीमारी बढ़ रही है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक है। इस बड़ा कारण मसालेदार व तला हुआ खाना, लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठा रहना भी है। वहीं महिलाओं में ये ज्यादातर गर्भावस्था के दौरान हो रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बवासीर के 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। एक से दो साल पहले जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बवासीर के चार या छह मरीज ही पहुंच पाते थे। अब हर रोज इनका आकड़ा तीन गुना तक बढ़ गया है। इनमें भी ज्यादातर पुरुष हैं। इसका बड़ा कारण धूम्रपान, एल्कोहल और मसालेदार व तला हुआ खाना है। इनका ज्यादा सेवन लोगों में इस तरह की बीमारी लगा रहा है।
लोगों का फोन लेकर अनावश्यक रूप से बैठे रहना या फिर काम के दौरान लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं। इससे उनमें इस तरह की बीमारी हो रही है। महिलाओं में यह ज्यादातर गर्भावस्था के समय होता है। चूंकि इस समय उनके शरीर का ज्यादा भार नीचे की तरफ होता है। ऐसे में मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए और हरी सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।
Hemorrhoids: लक्षण
शौच करते समय खून आना
बवासीर के कारण
– मसालेदार व तला हुआ खान-पान
-शौच करते समय ज्यादा देर बैठने से
– कब्ज से
-धूम्रपान और एल्कोहल के सेवन से
उपाय
– कब्ज न होने दें।
-ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए
-शौचालय में ज्यादा देर तक न बैठे
जिला नागरिक अस्पताल पानीपत के सर्जन डॉ. दिनेश का कहना है कि लोगों का खान-पान उन्हें बीमार बना रहा है। लोगों को मसालेदार व तला हुआ खाना छोड़ ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। गर्भवतियों को अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।













