ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Children Day Gift Ideas: बाल दिवस पर बच्चों को दें ये 5 यूनिक गिफ्ट! क्रिएटिविटी बूस्ट

On: November 13, 2025 12:30 PM
Follow Us:
Children Day Gift Ideas: बाल दिवस पर बच्चों को दें ये 5 यूनिक गिफ्ट! क्रिएटिविटी बूस्ट
Join WhatsApp Group

Children Day Gift Ideas: (बाल दिवस पर क्या गिफ्ट दें): हर साल 14 नवंबर के दिन पर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती भी मनाई जाती है। जिन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे, नेहरू जी को बच्चों से बड़ा स्नेह था।

इसलिए उनकी जयंती के दिन पर चिल्ड्रन्स डे मनाते हैं। बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके कल्याण और शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में बच्चों के महत्व को दर्शाना है।

बाल दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित होता है। वहीं बच्चों को तोहफे मिलते हैं। ऐसे में अगर इस बाल दिवस आप भी अपने बच्चों को गिफ्ट देना चाहते हैं। तो इस साल बाल दिवस पर बच्चों को ऐसे तोहफे दें जो न सिर्फ उन्हें पल भर के लिए खुश करें, बल्कि उनकी ग्रोथ और क्रिएटिविटी को नई दिशा दें। खिलौनों और मिठाइयों के अलावा अगर आप ऐसे यूनिक गिफ्ट्स की तलाश में हैं जो बच्चों के लिए उपयोगी भी हों। तो ये वाले गिफ्ट के आइडियाज आपके काम के हो सकते हैं –

40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स
40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स

क्रिएटिविटी बूस्टर किट Children Day Gift Ideas

अगर आपका बच्चा क्रिएटिव है तो उसे आर्ट एंड क्राफ्ट किट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जैसे कीबोर्ड या यूकुलेले, या फिर स्टोरी टेलिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें उनकी रचनात्मकता को निखारेंगी।

आउटडोर एंडवेंचर गियर्स

बच्चों को स्क्रीन से दूर ले जाने के लिए उन्हें एक बढ़िया स्पोर्ट्स किट, साइकिल, स्केटबोर्ड, या फिर एक टेंट गिफ्ट करें। यह उपहार उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रखने और प्रकृति से जोड़ने में मदद करेगा।

डिजिटल लर्निंग टूल्स

आज के दौर में बच्चों के लिए एजुकेशनल ऐप्स की सब्सक्रिप्शन, ई-बुक रीडर, या लर्निंग टैबलेट भी एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है।

Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड
Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड

एक्सपीरियंस गिफ्ट

बच्चों को कोई चीज खरीदने के बजाय एक ‘एक्सपीरियंस’ गिफ्ट करें। जैसे उनके पसंदीदा कलाकार के वर्कशॉप में एडमिशन, जू या म्यूजियम की ट्रिप, या फिर उनके साथ बिताने के लिए एक खास दिन। इससे उन्हें कीमती यादें मिलेंगी।

कस्टमाइज्ड गिफ्ट

बच्चों को आप चिल्ड्रन्स डे पर खास कोई कस्टमाइज्ड या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं। जैसे कोई किताब, कस्टमाइज्ड स्टेशनरी, या उनकी फोटो वाला बैग जैसी चीजें दी जा सकती हैं।

जरूर ही आपके बच्चों को ये वाले यूनिक गिफ्ट्स काफी पसंद आएंगे। आप इन्हें अपने बच्चे की पसंद के साथ और कस्टमाइज कर सकते हैं।

Mouth Ulcers : क्या पेट की गर्मी और पानी की कमी से हो रहे हैं मुंह में छाले? जानें राहत पाने के उपाय
Mouth Ulcers : क्या पेट की गर्मी और पानी की कमी से हो रहे हैं मुंह में छाले? जानें राहत पाने के उपाय

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment