ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ready to wear sarees: शादी सीजन में रेडी टू वियर साड़ी का क्रेज, महिलाओं की टॉप चॉइस

On: नवम्बर 12, 2025 6:40 अपराह्न
Follow Us:
Ready to wear sarees: शादी सीजन में रेडी टू वियर साड़ी का क्रेज, महिलाओं की टॉप चॉइस
Join WhatsApp Group

पानीपत (Ready to wear sarees)। शादी-ब्याह का दौर शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं में इस बार बनी-बनाई यानी रेडी टू वियर साड़ियों का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। इन साड़ियों ने न केवल महिलाओं की अलमारी में जगह बना ली है, बल्कि समय और मेहनत दोनों की बचत भी की है।

पहले जहां साड़ी पहनने में समय और मेहनत लगती थी, वहीं अब तैयार साड़ियों ने इस परेशानी को आसान बना दिया है। यही कारण है कि हर उम्र की महिलाएं रेडी साड़ियों को अपनी पहली पसंद बना रही हैं।

Ready to wear sarees का क्रेज

महिलाओं में रेडी साड़ियों के नए-नए डिजाइन और फैब्रिक को लेकर काफी उत्साह है। खासकर मिरर वर्क और जरी बॉर्डर वाली साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि महिलाएं अब ट्रेंड के साथ चलना चाहती हैं और रेडी साड़ियां फैशन के साथ-साथ सुविधा भी देती हैं।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

इंसार बाजार स्थित सपना डिजाइनर सूट की संचालक निशा ने बताया कि इस बार शादी-ब्याह के सीजन में रेडी टू वियर की बिक्री पिछले सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ी है। बदलते फैशन और समय की कमी ने महिलाओं को इस नए ट्रेंड की ओर आकर्षित किया है।

उन्होंने बताया कि पहले महिलाएं साड़ी खरीदने के बाद उसे पहनने लायक तैयार करवाने में समय लगाती थीं लेकिन अब उन्हें रेडी साड़ी में सब कुछ तैयार मिलता है फॉल, पिको, डिजाइन और ब्लाउज पीस सब कुछ।

रेडी टू वियर साड़ी की कीमत

बाजार में हर बजट में साड़ियां उपलब्ध हैं। रेडी टू वियर की शुरुआत करीब 500 रुपये से होती है और डिजाइनर साड़ियां 15000 रुपये तक की कीमत में मिल रही हैं। सबसे ज्यादा मांग शादी और पार्टी वियर साड़ियों की है, जिनमें शिफॉन, जॉर्जेट और सिल्क की साड़ियों को महिलाएं पसंद कर रही हैं।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

अचानक किसी फंक्शन में जाना हो तो रेडी साड़ी सबसे आसान है। तैयार साड़ियों ने इस सीजन में न सिर्फ फैशन की दिशा बदली है, बल्कि महिलाओं के पहनावे में सुविधा और आकर्षण दोनों जोड़ दिए हैं।

संजय कॉलोनी की नीलम और उनकी जैठानी पूनम ने बताया कि बनी-बनाई साड़ी पहनना बहुत आसान है और यह समय की बचत भी करती है। उन्होंने बताया कि पहले साड़ी को पहनने में आधा घंटा लग जाता था अब रेडी साड़ी कुछ ही मिनटों में पहन ली जाती है।

यह स्टाइलिश भी लगती है और आरामदायक भी। आजकल कामकाजी महिलाएं ज्यादा व्यस्त रहती हैं, ऐसे में तैयार साड़ी उनके लिए बहुत बेहतर विकल्प बन गई है।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment