ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dhanteras 2025: 18 अक्टूबर को होगी धन की बरसात! जानें पूजा मुहूर्त का समय

On: सितम्बर 19, 2025 11:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
Dhanteras 2025: 18 अक्टूबर को होगी धन की बरसात! जानें पूजा मुहूर्त का समय
Join WhatsApp Group

Dhanteras 2025 18 october: धनतेरस 2025: और खरीदारीधनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार दिवाली के पांच दिन के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। अगर आप धनतेरस 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का समय, खरीदारी का महत्व और इससे जुड़ी खास बातें।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

धनतेरस 2025 की तारीख Dhanteras 2025

धनतेरस 2025 में 18 अक्टूबर को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। दृक पंचांग के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:16 बजे से 8:20 बजे तक रहेगा। यह समय लक्ष्मी पूजा और धन्वंतरि पूजन के लिए सबसे अच्छा है।

धनतेरस 2025 का पूजा मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:16 से 8:20 बजे तक है। प्रदोष काल शाम 5:48 से 8:20 बजे तक और वृषभ काल शाम 7:16 से 9:11 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा और खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

धनतेरस का महत्व और परंपराएं

धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा होती है। मान्यता है कि धन्वंतरि इसी दिन अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे।

साथ ही, यमराज की पूजा भी की जाती है, ताकि अकाल मृत्यु का भय दूर हो। धनतेरस पर सोना, चांदी, नमक, झाड़ू, धनिया के बीज और गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है। घर के बाहर यम का दीप जलाने की परंपरा भी है, जो सुख-समृद्धि लाती है।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment