ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Essay in hindi: छोटी दीपावली पर जानें इस पर्व का महत्व, बच्चों को मिलेंगे फुल मार्क्स!

On: अक्टूबर 19, 2025 8:34 पूर्वाह्न
Follow Us:
Diwali Essay in hindi: छोटी दीपावली पर जानें इस पर्व का महत्व, बच्चों को मिलेंगे फुल मार्क्स!
Join WhatsApp Group

Diwali Essay in Hindi festival on Chhoti Diwali: दीपावली भारत का सबसे चमकदार और खुशहाल त्योहार है, जिसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापसी की थी। इस खास मौके पर पूरे देश को, खासकर राम की नगरी अयोध्या को, दुल्हन की तरह सजाया जाता है। आइए, इस पर्व के महत्व और बच्चों के लिए निबंध व 10 लाइनों के बारे में जानते हैं।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन Diwali Essay in Hindi

इस बार छोटी दीपावली के दिन अयोध्या में नौवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। करीब 29 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। लोग इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयों के डिब्बे और गिफ्ट्स देकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं। स्कूलों में इस दिन के महत्व को समझाने के लिए निबंध प्रतियोगिताएं भी होती हैं। हम आपके लिए दीपावली पर 10 लाइन और निबंध लेकर आए हैं, जो बच्चों को स्कूल में शानदार अंक दिला सकते हैं।

दीपावली पर 10 लाइन

  1. दीपावली भारत का सबसे लोकप्रिय और पवित्र त्योहार है।
  2. यह अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
  3. यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।
  4. इस बार दीपावली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।
  5. इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे।
  6. अयोध्या समेत पूरे देश में इस दिन खास उत्साह देखने को मिलता है।
  7. लोग गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
  8. नए कपड़े पहनकर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं।
  9. बच्चे पटाखों के साथ मस्ती करते हैं।
  10. यह त्योहार प्यार, एकता और खुशियां फैलाता है।

दीपावली पर निबंध

दीपावली का त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह, प्यार और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का सबसे खास त्योहार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध कर 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद इस दिन अयोध्या लौटे थे। उनकी वापसी के स्वागत में अयोध्या को दीयों से सजाया गया था।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

तभी से हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। लोग इस दिन घरों को सजाते हैं, दीये जलाते हैं और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment