ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Shayari: दीपावली पर ये शानदार शायरी और स्टेटस करें शेयर, बनाएं पर्व को और खास!

On: अक्टूबर 19, 2025 9:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
Diwali Shayari: दीपावली पर ये शानदार शायरी और स्टेटस करें शेयर, बनाएं पर्व को और खास!
Join WhatsApp Group

Diwali Shayari in hindi:  दीपावली का त्योहार एक बार फिर खुशियों और उमंग का रंग लेकर आ गया है। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि उम्मीद, उजाले और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। दीपावली हमें सिखाती है कि हर अंधेरी रात के बाद सुबह की रोशनी जरूर आती है।

इस खास मौके को शायरों ने अपनी शायरी में खूबसूरती से उतारा है। छोटी दीपावली के दिन, 19 अक्टूबर 2025 को, इन शानदार शायरी और दो लाइन स्टेटस के साथ अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं दें। आइए, दीपावली की कुछ बेहतरीन शायरी देखें।

दीपावली पर शायरी Diwali Shayari in hindi

रौशनी आधी इधर आधी उधर, इक दिया रक्खा है दीवारों के बीच
– उबैदुल्लाह अलीम

आज की रात दिवाली है दिए रौशन हैं, आज की रात ये लगता है मैं सो सकता हूँ
– अज़्म शाकरी

है दसहरे में भी यूं गर फरहत-ओ-जीनत ‘नजीर’, पर दिवाली भी अजब पाकीजा-तर त्यौहार है
– नजीर अकबराबादी

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

दीपावली पर उर्दू शायरी
घर पलट कर जो मिरी रौशन-ख़याली आई है, शोर है शहर-ए-सुख़न में फिर दिवाली आई है
– मिराश

ये रौशनी यूंही आग़ोश में नहीं आती, चराग बन के मुंडेरों पे जलना पड़ता है
– हसन जमील

खिड़कियों से झांकती है रौशनी, बत्तियां जलती हैं घर घर रात में
– मोहम्मद अल्वी

हर तरफ फैली हुई थी रौशनी ही रौशनी, वो बहारें थीं कि अब के बाग़ में रस्ता न था
– शहजाद अहमद

दीपावली पर दो लाइन की शायरी
रौशन है दरख़्शाँ है हर अश्क ग़रीबों का, बस इन की बदौलत ही हर घर में दिवाली है
– मेहर ज़र्रीं

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

शरार-ए-ग़म से तिरे अलम में ये मेरे दिल के हैं दाग़ रौशन, करे दिवाली को जैसे आलम तमाम घर में चराग़ रौशन
– इशरत बरैल्वी

इक अमावस ही तो थी अपनी हयात, मिल गए तुम तो दिवाली हो गई
– नीरज गोस्वामी

जो सुनते हैं कि तिरे शहर में दसहरा है, हम अपने घर में दिवाली सजाने लगते हैं
– जमुना प्रसाद राही

कुछ गरीबों की गली में भी दिए जल जाएं, इस से बेहतर भी दिवाली का उजाला क्या है
– अजय सहाब

मैं इतनी रौशनी फैला चुका हूं, कि बुझ भी जाऊं तो अब गम नहीं है
– महशर बदायूंनी

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

सभी के दीप सुंदर हैं हमारे क्या तुम्हारे क्या, उजाला हर तरफ है इस किनारे उस किनारे क्या
– हफीज बनारसी

दोस्तो क्या क्या दिवाली में नशात-ओ-ऐश है, सब मुहय्या है जो इस हंगाम के शायाँ है शय
– नजीर अकबराबादी

अपने अपनों के साथ शेयर करें Diwali Shayari

ये खूबसूरत शायरी और स्टेटस छोटी दीपावली के मौके पर आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को और आकर्षक बना सकते हैं। इन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और दीपावली की खुशियों को दोगुना करें। यह त्योहार रोशनी, प्यार और एकता का संदेश देता है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment