ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Sweets Calories: आपकी पसंदीदा मिठाइयों में कितनी कैलोरी? जानें कितनी वॉक से जलेंगी!

On: October 20, 2025 8:56 AM
Follow Us:
Diwali Sweets Calories: आपकी पसंदीदा मिठाइयों में कितनी कैलोरी? जानें कितनी वॉक से जलेंगी!
Join WhatsApp Group

Diwali Sweets Calories favourite sweets: नई दिल्ली | दीवाली का नाम सुनते ही काजू कतली, गुलाब जामुन, लड्डू और बर्फी की मिठास दिमाग में छा जाती है। घर-घर में ये स्वादिष्ट मिठाइयां बन रही हैं,

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छोटे-छोटे टुकड़ों में कितनी कैलोरी छिपी है? योगा और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट जूही कपूर कहती हैं कि दीवाली खुशियों का त्योहार है, गिल्ट का नहीं। बस थोड़ी सी जागरूकता चाहिए। आइए जानते हैं आपकी फेवरेट दीवाली मिठाइयों में कितनी कैलोरी होती है और उन्हें बर्न करने के लिए कितनी वॉक जरूरी है।

दीवाली खुशी का पर्व, गिल्ट का नहीं Diwali Sweets Calories

जूही कपूर कहती हैं, “मैं भी भारतीय हूं और हर साल दीवाली पर मिठाइयां खाती हूं। बस इतना समझ आया है कि मिठाई का मजा लिमिट में लेना चाहिए।” उनकी सलाह है कि मिठाई खाएं, लेकिन समझदारी से। थोड़ा संतुलन बनाए रखने से ना सेहत बिगड़ेगी, ना त्योहार का मजा फीका पड़ेगा।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

आपकी पसंदीदा मिठाइयों में कितनी कैलोरी?

यहां जानिए दीवाली की टॉप मिठाइयों में कैलोरी की मात्रा:
काजू कतली: 110 कैलोरी
मोतीचूर लड्डू: 180 कैलोरी
पेडा: 150 कैलोरी
मिल्क केक: 160 कैलोरी
गुलाब जामुन: 200 कैलोरी
सोहन पापड़ी: 170 कैलोरी
बर्फी: 160 कैलोरी

सोचिए, अगर आप 4-5 मिठाइयां खा लेते हैं, तो 700-800 कैलोरी आसानी से शरीर में चली जाती हैं, जो एक प्लेट छोले-भटूरे के बराबर है!

कैलोरी बर्न करने के लिए कितनी वॉक?

मिठाई खाना आसान है, लेकिन उसे बर्न करना मेहनत मांगता है। अगर आपका वजन लगभग 60 किलो है, तो:
काजू कतली (110 कैलोरी): 30 मिनट वॉक
गुलाब जामुन (200 कैलोरी): 50 मिनट वॉक
मोतीचूर लड्डू (180 कैलोरी): 45 मिनट वॉक
पेडा (150 कैलोरी): 40 मिनट वॉक
सोहन पापड़ी (170 कैलोरी): 45 मिनट वॉक
बर्फी/मिल्क केक (160 कैलोरी): 40 मिनट वॉक
यानी मिठाई की मिठास को बर्न करने के लिए पैरों को खूब चलाना होगा!

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मिठाई खाएं, फिटनेस भी बनाए रखें

जूही कपूर की सलाह है कि मिठाई खाना गलत नहीं, बस संतुलन जरूरी है। मिठाई खाने के बाद गुनगुना पानी पिएं, इससे पाचन बेहतर रहता है और शुगर कंट्रोल में रहती है। अगर वॉक पर नहीं जा सकते, तो घर की सफाई, पूजा की सजावट या अन्य काम करें, जिनसे 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।

छोटी आदतें, बड़ा असर

जूही का कहना है कि मिठाई खाते वक्त गिल्ट नहीं, समझदारी चाहिए। खाने के बाद 10-15 मिनट टहलें, पानी पिएं और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं। इससे वजन कंट्रोल रहेगा, शरीर में भारीपन नहीं होगा और दीवाली की मिठास बरकरार रहेगी।
दीवाली मिठाइयों के बिना अधूरी है, लेकिन सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। संतुलन और थोड़ी मेहनत से आप इस त्योहार को फिट और खुशहाल बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये टिप्स सामान्य जानकारी के लिए हैं और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। डाइट या फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment