Fairness Cream Side Effects: Beware of fairness cream! These side effects can ruin your skin, doctor reveals the secret!: नई दिल्ली: हर कोई खूबसूरत और गोरी त्वचा चाहता है, लेकिन टीवी ऐड्स और सोशल मीडिया के चक्कर में लोग फेयरनेस क्रीम्स खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन क्रीम्स में छिपे स्टेरॉयड और केमिकल्स आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. आंचल बताती हैं कि लंबे समय तक फेयरनेस क्रीम्स का इस्तेमाल स्किन को सुंदर बनाने की बजाय खराब कर सकता है। चेहरा लाल पड़ना, अनचाहे बाल और रैशेज जैसी समस्याएं आम हैं। आइए जानते हैं, फेयरनेस क्रीम्स से क्यों बचना चाहिए।
स्टेरॉयड का छिपा खतरा Fairness Cream Side Effects
कई फेयरनेस क्रीम्स में स्टेरॉयड मिले होते हैं, जो शुरुआत में स्किन को गोरा दिखा सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे ये स्किन पर झुर्रियां, पतलापन और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा करते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल से स्किन को गंभीर नुकसान हो सकता है।
चेहरे पर लालपन और जलन
डॉ. आंचल के अनुसार, फेयरनेस क्रीम्स के लगातार इस्तेमाल से चेहरा लाल और संवेदनशील हो सकता है। इनमें मौजूद तेज केमिकल्स स्किन की प्राकृतिक सुरक्षा परत को नष्ट कर देते हैं, जिससे जलन और लालपन बढ़ जाता है।
अनचाहे बालों की समस्या
फेयरनेस क्रीम्स में मौजूद स्टेरॉयड हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इससे खासकर महिलाओं के चेहरे पर ठुड्डी और गालों पर अनचाहे बाल उगने लगते हैं, जो उनकी खूबसूरती को बिगाड़ सकते हैं।
मुंहासे और इन्फेक्शन का खतरा
ज्यादा फेयरनेस क्रीम लगाने से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स, एक्ने और इन्फेक्शन की समस्या शुरू हो सकती है। इससे स्किन डल और बेजान दिखने लगती है।
गोरेपन का झूठा वादा
फेयरनेस क्रीम्स का सबसे बड़ा सच यह है कि ये स्थायी गोरेपन का दावा झूठा होता है। ये सिर्फ अस्थायी असर दिखाती हैं, और जैसे ही इस्तेमाल बंद करें, स्किन पहले जैसी हो जाती है।
सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए नेचुरल उपाय अपनाएं। विटामिन C सीरम, सनस्क्रीन, खूब पानी पीना और संतुलित डाइट स्किन को प्राकृतिक चमक देती है। डॉक्टर की सलाह के साथ सही स्किनकेयर रूटीन चुनें।
स्किन की सेहत पहले
खूबसूरत दिखने की चाहत में शॉर्टकट लेना ठीक नहीं। फेयरनेस क्रीम्स से लाल चेहरा, मुंहासे और अनचाहे बाल जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्दी स्किन के लिए इनसे दूरी बनाएं और नेचुरल तरीकों पर भरोसा करें।











