करनाल, (Groom Sherwani Trends): नवंबर की शुरुआत होते ही करनाल में शादी का सीजन जोर पकड़ चुका है। दुपट्टा मार्केट, नेहरू पैलेस, कुंजपुरा रोड मार्केट और सनातन धर्म मंदिर के पास वाले बाजारों में दूल्हों की पसंद वाली शेरवानियां आने लगी हैं। मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानदारों ने शाही और क्लासिक लुक वाली शेरवानियों का स्टॉक भरना शुरू कर दिया। आने वाले हफ्ते से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, इसलिए दूल्हे अभी से तैयारियों में जुटे हैं। दुकानदार बता रहे हैं कि इस बार पारंपरिक के साथ मॉडर्न डिजाइन वाली शेरवानियां बाजार में छाई हुई हैं।
Groom Sherwani Trends: नई वैरायटी ने सबका दिल जीता
दुकानदारों के मुताबिक इस बार लखनवी, मिरर वर्क, एम्ब्रॉयडरी और इंडो-वेस्टर्न शेरवानियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। इनकी कीमत क्वालिटी और डिजाइन पर निर्भर करती है। ब्रांडेड शोरूम और टेलरों के पास लोग पहले से ही बुकिंग करवा रहे हैं। दुकानदार विशाल गर्ग ने बताया कि जरी वाली शेरवानियां दूल्हों को खूब पसंद आ रही हैं, जिनकी कीमत 3200 से 4500 रुपये तक है।
ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल का तड़का
पुरानी तहसील मार्केट में दुकान चलाने वाले दीपक वर्मा कहते हैं कि दूल्हे इंडो-वेस्टर्न डिजाइन चुन रहे हैं, जो पारंपरिक लुक देती हैं लेकिन स्टाइलिश भी लगती हैं। घंटाघर चौक पर विपिन ने बताया कि ज्यादातर शेरवानियां दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और जयपुर से मंगाई जा रही हैं। इनमें फैब्रिक की क्वालिटी और डिजाइन दोनों पर खास ध्यान दिया जाता है।
कीमतें जो जेब पर निर्भर
शेरवानी की कीमत फैब्रिक और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग है। साधारण रेशमी शेरवानी 3000 से 6000 रुपये में मिल रही है। बनारसी और लखनवी वर्क वाली 8000 से 15000 तक। इंडो-वेस्टर्न और डिजाइनर शेरवानी 20000 से 35000 रुपये तक उपलब्ध हैं।













