ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hindi Diwas Shayari 2025: हिंदी दिवस पर ‘हिंदी हमारी शान, हिंदी से हिंदुस्तान’, इन शायरियों से दें खास बधाई!

On: सितम्बर 13, 2025 7:57 अपराह्न
Follow Us:
Hindi Diwas Shayari 2025: हिंदी दिवस पर 'हिंदी हमारी शान, हिंदी से हिंदुस्तान', इन शायरियों से दें खास बधाई!
Join WhatsApp Group

Hindi Diwas Shayari 2025 (हिंदी दिवस पर शायरी): हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि भारत मां के माथे की स्वर्णिम बिंदी है। ये वो जादुई डोर है, जो 150 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिलों को जोड़ती है। हिंदी दिवस 2025 के मौके पर आइए, इस खूबसूरत भाषा की शान को शायरियों के जरिए सेलिब्रेट करें। “हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिंदुस्तान है” इन शब्दों के साथ हम अपनी राजभाषा का गौरव बढ़ाने का प्रण लें। इन शानदार शायरियों, कोट्स और मैसेज के साथ अपने अपनों को हिंदी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दें!

Hindi Diwas Shayari 2025

हमारी आन-बान-शान है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी
हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,
हम सबका अभिमान है हिंदी
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी में बातें करना, है सच्ची अपनी पहचान,
हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान!
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी जीवन का आधार है,
हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।
हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,
आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है,
देश की भाषा हिंदी है, हम सबका अभिमान है।
हिंदी दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

हिंदी भाषा भारत की आन, बान और शान है। ये वो भाषा है, जिस पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। हर साल हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हिंदी सिर्फ शब्दों का समूह नहीं, बल्कि हमारी एकता, संस्कृति और विविधता का प्रतीक है। ये वो जुबान है, जो हमारी भावनाओं को, हमारे सपनों को और हमारी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाती है। हिंदी पखवाड़ा और हिंदी दिवस 2025 के इस खास मौके पर अपनी भाषा को और सम्मान दें।

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं

हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।
हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।
हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।
हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Hindi Diwas Wishes Messages in Hindi

भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,
जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।
इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मां की लोरी है हिंदी,
पापा की डांट है हिंदी।
हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,
हिंदी हर पल हमारे संग है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

समुद्र में मिलती हैं नदियों की धाराएं
हिंदी भाषा सबकी संगम है
शब्‍द, वाक्‍य, लिपि से भी आगे
हिंदी पर हमार भरोसा अनुपम है।
हिंदी दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hindi Diwas 2025 Wishes Shayari in Hindi

विचारों का इसमें समावेश,
हिंदी से है अपना विशेष।
आओ मिलकर इसे अपनाएं,
भारत को और समृद्ध बनाएं।
हिंदी दिवस की बधाई

हर दिल में बसे है हिंदी, हर जुबां पर ये नाम,
हिंदी से ही रोशन होगा, अपना देश, अपना धाम।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Hindi Diwas Shayari हिंदी दिवस की शायरी

हिंदी दिवस है आज का दिन,
करते हैं इसका हम अभिनंदन।
नमन करें इस प्यारी भाषा को,
जो करती है भारत का वंदन।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं

Happy Hindi Diwas 2025

हिंदी दिवस पर है प्रण, इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे,
मातृभाषा का मान बढ़ाकर, नया इतिहास बनाएंगे।
हिंदी दिवस 2025 की बधाई

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

हिंदी दिवस को और खास बनाने के लिए शायरियां, कोट्स और व्हाट्सएप-फेसबुक स्टेटस से बेहतर क्या हो सकता है? अगर आप अपने दोस्तों, परिवार या किसी खास को हिंदी दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो ये शायरियां आपके लिए परफेक्ट हैं। इनके जरिए आप हिंदी की मिठास और इसके गौरव को साझा कर सकते हैं। आइए, इन खूबसूरत शायरियों के साथ हिंदी दिवस को बनाएं और भी यादगार!

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment