ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hindi Diwas 2025: भारत के अलावा इन देशों में गूंजती है हिंदी! जानें पूरी लिस्ट

On: सितम्बर 13, 2025 7:21 अपराह्न
Follow Us:
Hindi Diwas 2025: भारत के अलावा इन देशों में गूंजती है हिंदी! जानें पूरी लिस्ट
Join WhatsApp Group

Hindi Diwas 2025: Apart from India, Hindi is spoken in these countries! Know the complete list: नई दिल्ली | हिंदी हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान है। यह भावनाओं और संस्कृति से भरी भाषा भारत में सबसे ज्यादा बोली जाती है।

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं एक मजेदार जानकारी। क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा और किन-किन देशों में हिंदी बोली और समझी जाती है? आइए, आपको बताते हैं उन देशों की लिस्ट जहां हिंदी का जलवा बरकरार है।

किन देशों में बोली जाती है हिंदी Hindi Diwas 2025

भारतीय लोग दुनिया के हर कोने में बसे हैं, और यही वजह है कि हिंदी की गूंज सात समंदर पार भी सुनाई देती है। चाहे आप किसी भी देश में चले जाएं, वहां कोई न कोई हिंदी समझने वाला भारतीय जरूर मिल जाएगा।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

पाकिस्तान

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में हिंदी का खूब चलन है। भले ही यहां की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है, लेकिन हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। कभी यह देश भारत का हिस्सा था, इसलिए यहां हिंदी का प्रभाव आज भी देखने को मिलता है।

श्रीलंका

भारत का एक और पड़ोसी देश श्रीलंका भी हिंदी से अछूता नहीं है। खासकर सीमा के पास वाले इलाकों में हिंदी समझने वालों की अच्छी-खासी तादाद है। हालांकि, लिखित रूप में हिंदी कम दिखती है, और यहां तमिल जैसी भाषाएं ज्यादा प्रचलित हैं।

बांग्लादेश

बांग्लादेश भी कभी भारत का हिस्सा था। यहां बंगाली भाषा का बोलबाला है, जो हिंदी से काफी मिलती-जुलती है। भारतीयों की बड़ी संख्या के कारण बांग्लादेश में हिंदी समझने और बोलने वालों की कमी नहीं है।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

नेपाल

नेपाल में हिंदी की धूम है। भले ही यहां की स्थानीय भाषा नेपाली हो, लेकिन भारतीयों की मौजूदगी के चलते हिंदी का खूब इस्तेमाल होता है। नेपाल में हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।

अफगानिस्तान

पाकिस्तान और नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी हिंदी का अच्छा खासा प्रभाव है। यहां आप बेझिझक हिंदी बोल सकते हैं, क्योंकि आपको हिंदी में जवाब देने वाले कई लोग मिल जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment