ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sarson Ka Saag recipe: सरसों का साग बनाने का देसी तरीका जानें और सर्दियों में घर खुशबूदार करें

On: November 28, 2025 7:56 PM
Follow Us:
Sarson Ka Saag recipe: सरसों का साग बनाने का देसी तरीका जानें और सर्दियों में घर खुशबूदार करें
Join WhatsApp Group

Sarson Ka Saag recipe: सर्दियों में खाने का मजा बढ़ाने के लिए सरसों का साग एक परफेक्ट डिश है। इस आसान Sarson Ka Saag recipe से आप कम समय में स्वादिष्ट, देसी फ्लेवर वाला साग घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

सरसों का साग रेसिपी: खाएंगे तो दिल हो जाएगा बाग बाग

ठंड का मौसम आते ही उत्तर भारत की रसोइयों में एक खुशबू घर घर फैलने लगती है। ये खुशबू होती है सरसों के साग की, जो यूपी, पंजाब और हरियाणा में सर्दियों का सबसे पसंदीदा खाना माना जाता है। इसकी मिट्टी जैसी खुशबू और देसी स्वाद के आगे बाकी पकवान हल्के पड़ जाते हैं। अगर आप भी इस बार घर पर ही वही असली देसी स्वाद चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें। पारंपरिक तरीके में जहां घंटों लग जाते हैं, वहीं यह तरीका जल्दी तैयार हो जाता है।

Sarson Ka Saag recipe सामग्री

सरसों का साग

पालक

बेसन

घी

हरियाणा में बढ़ा सांपों का खतरा: अपनी रसोई की इन 3 चीजों से सांपों को रखें घर से दूर
हरियाणा में बढ़ा सांपों का खतरा: अपनी रसोई की इन 3 चीजों से सांपों को रखें घर से दूर

लहसुन

टमाटर

प्याज

हरी मिर्च

अदरक

हल्दी पाउडर

Mothers Day 2026 Date: 10 मई को मनाया जाएगा मदर्स डे, ऐसे बनाएं इस दिन को यादगार
Mothers Day 2026 Date: 10 मई को मनाया जाएगा मदर्स डे, ऐसे बनाएं इस दिन को यादगार

मिर्च पाउडर

नमक

जीरा

मक्खन

कैसे बनाएं सरसों का साग

साग को धोकर काटें
सबसे पहले सरसों का साग और पालक अच्छी तरह धोकर पानी निकाल दें। अब इन्हें मोटा मोटा काटकर अलग रख लें।

कुकर में पकाएं
प्रेशर कुकर में कटा हुआ साग और पालक डालें। आधा कप पानी, हल्दी और नमक मिलाएं। ढक्कन लगाकर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।

डायबिटीज में घी खाना सही या गलत? अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के विशेषज्ञों ने दूर किया कन्फ्यूजन
डायबिटीज में घी खाना सही या गलत? अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के विशेषज्ञों ने दूर किया कन्फ्यूजन

घी में तैयार करें मसाला
एक कड़ाही में घी गरम करें। इसमें जीरा डालकर चटकाएं। फिर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें। खुशबू आने लगे तो प्याज डालकर सुनहरा भूनें। अगर आप टमाटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें भी डालकर नरम होने तक पकाएं।

साग मिलाएं और बेसन डालें
अब कुकर में पका हुआ साग मसाले में मिलाएं। अगर साग थोड़ा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लें। एक चम्मच पानी में बेसन घोलें और धीरे धीरे साग में डालकर लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने। 4 से 5 मिनट पकाएं ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए।

लाल मिर्च का तड़का
एक छोटी कड़ाही में घी गरम करें और उसमें लाल मिर्च पाउडर डालें। इस तड़के को तैयार साग पर डाल दें। इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा।

कैसे सर्व करें
गरमा गरम सरसों का साग मक्की की रोटी के साथ सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। ऊपर से थोड़ा मक्खन डाल दें, फिर स्वाद ऐसा कि बार बार खाने का मन करे। अगर आपको मक्की की रोटी बनानी है तो आप उसकी आसान रेसिपी भी देख सकते हैं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now