ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Navratri Puja Samagri: मां दुर्गा की पूजा के लिए जरूरी सामग्री लिस्ट, तैयार हो जाइए!

On: सितम्बर 21, 2025 8:18 पूर्वाह्न
Follow Us:
Navratri Puja Samagri: मां दुर्गा की पूजा के लिए जरूरी सामग्री लिस्ट, तैयार हो जाइए!
Join WhatsApp Group

Navratri Puja Samagri List Maa Durga नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि का पवित्र पर्व बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। भक्त भी माता के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

बाजार सज चुके हैं, और पूजा सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्रि में भक्त घर में माता की चौकी सजाते हैं, शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करते हैं, अखंड ज्योति जलाते हैं, हवन करते हैं और कन्या पूजन का आयोजन करते हैं। अगर आप भी मां की पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानें कि नवरात्रि पूजा के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए।

नवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट Navratri Puja Samagri

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए कुछ खास सामान की जरूरत पड़ती है। इसमें शामिल हैं चालीसा और आरती की किताब, मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो, कलावा, मेवे, आम की लकड़ी, जौ, पांच मेवा, लाल गोटेदार चुनरी,

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

लाल रेशमी चूड़ियां, सिंदूर, चौकी, चौकी के लिए लाल कपड़ा, नारियल, दुर्गा सप्तशती किताब, कलश, आम के पत्ते, लाल वस्त्र, रुई या लंबी बत्ती, धूप-अगरबत्ती, माचिस, साफ चावल, कुमकुम, मौली, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, उपले, फल, मिठाई, श्रृंगार का सामान, घी या तेल का दीपक, फूल, फूलों का हार, पान, सुपारी, लाल झंडा, लोबान, गुगल, कमल गट्टा, और हवन कुंड। इन सामग्रियों से मां की पूजा को भव्य और शुभ बनाया जा सकता है।

अखंड ज्योति के लिए जरूरी सामान

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए आपको चाहिए पीतल या मिट्टी का दीपक, रोली या सिंदूर, घी, रुई की बत्ती और अक्षत। यह ज्योति पूरे नौ दिनों तक जलती रहती है और मां का आशीर्वाद लाती है। सही सामग्री के साथ अखंड ज्योति जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हवन के लिए सामग्री

नवरात्रि में हवन का विशेष महत्व है। हवन के लिए आपको चाहिए हवन कुंड, अक्षत, जौ, धूप, पंचमेवा, घी, लोबान, काले तिल, कुमकुम, कमल गट्टा, सुपारी, कपूर, लौंग का जोड़ा, गुग्गल, आम की लकड़ी, भोग के लिए सामग्री और शुद्ध जल। इन सामग्रियों के साथ हवन करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

मां की पूजा की तैयारी शुरू करें

शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा के भक्तों के लिए विशेष अवसर है। सही सामग्री के साथ पूजा करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी नवरात्रि की तैयारियों में जुटे हैं, तो इस लिस्ट को फॉलो करें और बाजार से समय रहते सारी सामग्री जुटा लें। मां दुर्गा की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भर जाए!

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment