Ramayana Unknown Facts: रामायण की कथा में कई घटनाएँ ऐसी हैं, जो कम बोली जाती हैं लेकिन बेहद रोचक और महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। आज अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने ऐसी ही एक अनसुनी कथा सभी के सामने रखी।
उन्होंने बताया कि आखिर भगवान राम के 14 साल के वनवास के दौरान अयोध्या में एक भी बच्चे का जन्म क्यों नहीं हुआ? यह प्रसंग कई परंपराओं और टीकाओं में दर्ज है और इसके पीछे एक गहरा धार्मिक व सामाजिक संदेश छिपा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी…
कहां बोल रहे थे कुमार विश्वास? Ramayana Unknown Facts
राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास ने पवित्र नगरी की गलियों में चलते हुए Times Now Navbharat के कार्यक्रम में यह अनोखी कथा साझा की।
उन्होंने बताया कि भगवान राम के वनवास काल में अयोध्यावासियों ने भी 14 वर्षों का ब्रह्मचर्य पालन किया था। स्थानीय मान्यताओं में यह वर्णन मिलता है कि जब राम वनवास गए, तब अयोध्या के लोगों ने एक संकल्प लिया—
“जब तक राम वापस नहीं आएंगे, हम कोई नया उत्सव नहीं मनाएँगे और नया जीवन आरंभ नहीं करेंगे।”
यही कारण बताया जाता है कि पूरे 14 वर्षों तक किसी भी परिवार में बच्चे का जन्म नहीं हुआ।
अयोध्या का ध्वजारोहण कार्यक्रम
पिछले वर्ष राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था। उस समारोह के बाद मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई और आज, 25 नवंबर को, रामलला के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण कर इस कार्य को आधिकारिक रूप से पूर्ण घोषित किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसी दौरान वहीं पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास ने रामायण से जुड़ा यह अनसुना प्रसंग सुनाकर सभी को भावुक कर दिया।













