ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Remedies For Allergy: आयुर्वेद के 7 उपाय हरिद्रा खंड, गिलोय, नीम से इम्यूनिटी बूस्ट, छींकें बंद!

On: November 6, 2025 8:48 AM
Follow Us:
Remedies For Allergy: आयुर्वेद के 7 उपाय हरिद्रा खंड, गिलोय, नीम से इम्यूनिटी बूस्ट, छींकें बंद!
Join WhatsApp Group

Remedies for Allergy stop sneezing!: दिल्ली: एलर्जी आजकल हर दूसरे इंसान की मुसीबत बन गई है। कभी किसी शख्स से एलर्जी होती है, तो कभी शरीर को धूल, धुआं, फूलों का पराग, ठंडी या गर्म चीजों से परेशानी हो जाती है। खासकर बारिश के बाद की धूप तो मुसीबत दोगुनी कर देती है। छींकें थमती नहीं, आंखों से पानी बहता है और नाक बंद होकर सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

Remedies for Allergy घरेलू नुस्खे कमाल 

एलर्जी का असली कारण पता लगाना टेढ़ी खीर है, लेकिन आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे कमाल दिखाते हैं। जैसे नीम की गिलोय का रस हरिद्रा खंड चूर्ण के साथ रोज लेने से सालों पुरानी एलर्जी भी काबू में आ जाती है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से विटामिन-सी की कमी दूर होती है और जुकाम-नजला जैसे लक्षण कम हो जाते हैं।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

अदरक, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, लौंग और मिश्री से बनी हर्बल चाय भी जबरदस्त राहत देती है। इसके अलावा, नीम के पत्ते चबाने से फ्लू जैसे लक्षणों से भी बचाव होता है।

अगर एलर्जी बार-बार सताती है, तो आयुर्वेदिक चूर्ण ‘सितोपलादि’ कमाल का है। नमक वाले गुनगुने पानी से कुंजल और नेती क्रिया करने से शरीर का कफ दोष बाहर निकल जाता है और पुरानी एलर्जी में भी आराम मिलता है।

40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स
40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स

पंचकर्म की नस्य क्रिया भी एलर्जी के इलाज में गजब की उपयोगी है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह से ही करें। रोज योग करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और एलर्जी से नेचुरल प्रोटेक्शन मिलता है।

एलर्जी और त्वचा रोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध औषधि हरिद्रा खंड है

ये हल्दी, घी, दूध और कई जड़ी-बूटियों से मिलकर बनती है। घर पर बनी हरिद्रा खंड सबसे पावरफुल मानी जाती है। इसे दूध के साथ सुबह-शाम 20-25 ग्राम तक लें। जो घर पर नहीं बना सकते, बाजार से चूर्ण रूप में उपलब्ध हरिद्रा खंड इस्तेमाल करें। इसका रेगुलर सेवन शीतपित्त, खुजली और पुरानी एलर्जी में बहुत फायदेमंद है।

Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड
Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड

सावधानियों की बात करें तो एलर्जी से बचने के लिए धूल, धुआं और परागकणों से दूर रहें। ठंडी या बहुत गर्म चीजें कम खाएं और खटाई-अचार से परहेज करें। कुछ दवाएं जैसे एस्पिरिन या निमेसुलाइड भी एलर्जी बढ़ा सकती हैं, इसलिए सावधानी से लें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment