ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Shakarkand Benefits: सर्दियों में शकरकंद का जादू! सेहत के लिए ये गजब के फायदे

On: October 25, 2025 8:02 AM
Follow Us:
Shakarkand Benefits: सर्दियों में शकरकंद का जादू! सेहत के लिए ये गजब के फायदे
Join WhatsApp Group

shakarkand Benefits health: नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम आते ही गलियों में भुनी हुई शकरकंद की खुशबू हर किसी को लुभाने लगती है। यह सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है।

आयुर्वेद में शकरकंद को पृथ्वी और जल तत्व से बना आहार माना जाता है, जो शरीर को ताकत देता है, पेट को शांत रखता है और सर्दियों में गर्मी देता है। विज्ञान भी इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं। आइए जानते हैं शकरकंद के कमाल के फायदे।

पोषक तत्वों का खजाना shakarkand Benefits

शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों के साथ ढेर सारा फाइबर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह वात और कफ दोष को संतुलित करता है।

Mental Health: अकेले में बड़बड़ाना नहीं है बीमारी, विज्ञान ने बताया इसके पीछे का हैरान करने वाला सच
Mental Health: अकेले में बड़बड़ाना नहीं है बीमारी, विज्ञान ने बताया इसके पीछे का हैरान करने वाला सच

यह जोड़ों के दर्द, कब्ज और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। वहीं, विज्ञान बताता है कि इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाता है। नियमित सेवन से त्वचा चमकती है, बाल मजबूत होते हैं और थकान कम होती है।

इम्यूनिटी का बूस्टर

शकरकंद को रोजाना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की गंदगी और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं।

इसकी वजह से सर्दी-जुकाम या बार-बार होने वाले इंफेक्शन से बचा जा सकता है। आयुर्वेद भी मानता है कि शकरकंद शरीर में ओज यानी ऊर्जा और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है।

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, तभी मिलेगा पूरा फल
अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, तभी मिलेगा पूरा फल

पाचन के लिए वरदान

अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो शकरकंद आपके लिए रामबाण है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और पाचन को सुधारता है। यह इतना हल्का और नरम होता है कि बच्चे और बुजुर्ग दोनों आसानी से इसे पचा सकते हैं। सर्दियों में इसे खाने से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं।

वजन घटाने और डायबिटीज में फायदेमंद

वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए शकरकंद किसी वरदान से कम नहीं। इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इसका स्टार्च धीरे-धीरे पचता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है।

दिल की सेहत का रखवाला

शकरकंद दिल के लिए भी कमाल का है। इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। रोज थोड़ा-सा शकरकंद खाने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आयुर्वेद में भी इसे हृदय को ताकत देने वाला आहार माना गया है।

Weight Loss: क्या आम खाने से बढ़ता है वजन? डॉ. शिखा सिंह ने बताया बेली फैट घटाने का 'मैंगो फॉर्मूला'
Weight Loss: क्या आम खाने से बढ़ता है वजन? डॉ. शिखा सिंह ने बताया बेली फैट घटाने का ‘मैंगो फॉर्मूला’

त्वचा और बालों का नेचुरल बूस्टर

शकरकंद त्वचा और बालों के लिए भी जादुई है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों को रोकते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और सिर की त्वचा को पोषण देता है, जिससे बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment