ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Suraj Par Shayari: 11 दिल छू लेने वाली शायरी: 2 लाइन में जिंदगी का फलसफा!

On: November 3, 2025 12:08 PM
Follow Us:
Suraj Par Shayari: 11 दिल छू लेने वाली शायरी: 2 लाइन में जिंदगी का फलसफा!
Join WhatsApp Group

Suraj Par Shayari Heart Touching Shayari: भारतीय संस्कृति में सूर्य को देवता माना जाता है, जो ज्ञान, शक्ति और सत्य का प्रतीक है। सूर्य हमें रोज नई शुरुआत की ताकत देता है। जब सूरज उगता है तो लगता है वो कह रहा है – अंधेरा कितना भी गहरा हो, रोशनी जरूर लौटेगी।

ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत सूर्य पर ढेर सारी बातें लिखी गई हैं। कई शायरों ने सूरज पर कमाल के शेर कहे हैं। तो छठ पूजा के इस मौके पर पढ़िए सूरज पर मशहूर शेर:

Suraj Par Shayari

सूरज हूं ज़िंदगी की रमक़ छोड़ जाऊंगा
मैं डूब भी गया तो शफ़क़ छोड़ जाऊंगा

इक़बाल साजिद

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

सियाह रात नहीं लेती नाम ढलने का
यही तो वक़्त है सूरज तिरे निकलने का
शहरयार

ऊंची इमारतों से मकां मेरा घिर गया
कुछ लोग मेरे हिस्से का सूरज भी खा गए
जावेद अख़्तर

वो रातें चांद के साथ गईं वो बातें चांद के साथ गईं
अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो
इब्न-ए-इंशा

सूरज सितारे चांद मिरे साथ में रहे
जब तक तुम्हारे हाथ मिरे हाथ में रहे
राहत इंदौरी

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

Suraj Par Shayari

ये तो इक रस्म-ए-जहां है जो अदा होती है
वर्ना सूरज की कहां सालगिरह होती है
अज्ञात

एक सूरज था कि तारों के घराने से उठा
आंख हैरान है क्या शख़्स ज़माने से उठा
परवीन शाकिर

मैं इस लिए हुजूम का हिस्सा नहीं बना
सूरज कभी नुजूम का हिस्सा नहीं बना
शाहिद माकुली

तेरे होते हुए महफ़िल में जलाते हैं चराग़
लोग क्या सादा हैं सूरज को दिखाते हैं चराग़
अहमद फ़राज़

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

उदासी शाम तन्हाई कसक यादों की बेचैनी
मुझे सब सौंप कर सूरज उतर जाता है पानी में
अलीना इतरत

मिरे सूरज आ! मिरे जिस्म पे अपना साया कर
बड़ी तेज़ हवा है सर्दी आज ग़ज़ब की है
शहरयार

उम्मीद है सूरज पर ये शेर आपको पसंद आएंगे। इन्हें दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शेयर करके छठ पूजा का मजा दोगुना करें।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment