Thighs Longevity Yoga 5 yoga poses daily: नई दिल्ली | जांघें लंबी उम्र बढ़ाती हैं स्टडी (Thighs Can Improve Longevity Says Study): क्या आप जानते हैं कि आपकी जांघें आपकी लंबी आयु का राज हो सकती हैं? ताजा स्टडी में खुलासा हुआ है कि मजबूत जांघों वाले लोगों की उम्र ज्यादा और मेटाबॉलिक हेल्थ बेहतर होती है।
कमजोर जांघें मसल्स की गिरावट, हार्ट प्रॉब्लम और जोड़ों के दर्द से जुड़ी हैं। अगर आप फुर्तीला और एक्टिव रहना चाहते हैं, तो रोज कुछ आसान योगासन अपनी दिनचर्या में शामिल करें। चलिए जानते हैं ऐसे योगासन जो जांघों को बनाएंगे स्टील जैसी मजबूत और आपको देंगे लंबी उम्र का वरदान।
वीरभद्रासन (Warrior Pose) Thighs Longevity Yoga
वीरभद्रासन यानी वॉरियर पोज पैरों को तो मजबूत बनाता ही है, जांघों में स्ट्रेच लाकर फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ाता है। आगे का पैर मोड़कर और पीछे का सीधा रखकर खड़े होने से जांघों की सारी मसल्स एक्टिव हो जाती हैं। रोज 2-3 मिनट इस पोज में रहने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फैट भी तेजी से बर्न होता है।
उत्कटासन (Chair Pose)
उत्कटासन को चेयर पोज कहते हैं क्योंकि इसमें कुर्सी पर बैठने जैसी पोजिशन बनती है। ये आसन जांघों, हिप्स और काफ मसल्स पर एक साथ काम करता है। लगातार प्रैक्टिस से जांघें मजबूत और टोंड हो जाती हैं। साथ ही घुटनों और स्पाइन को स्थिरता मिलती है, जिससे उम्र बढ़ने पर भी बॉडी बैलेंस में रहती है।
सेतुबंधासन (Bridge Pose)
सेतुबंधासन यानी ब्रिज पोज में पीठ के बल लेटकर हिप्स ऊपर उठाते हैं, जिससे जांघों, हिप्स और लोअर बैक पर गहरा असर पड़ता है। ये मसल्स को टोन करता है और ब्लड फ्लो बढ़ाकर थकान दूर करता है। रोज 5 बार दोहराने से जांघों में ताकत और लचीलापन दोनों बढ़ते हैं।
नटराजासन (Dancer Pose)
नटराजासन बॉडी को खूबसूरत शेप देता है और जांघों की मसल्स को टाइट करता है। एक पैर पीछे उठाकर हाथ से पकड़ना और दूसरा जमीन पर स्थिर रखना होता है। इससे बैलेंस और स्ट्रेंथ दोनों सुधरती है। लंबे समय बैठने वालों या जांघों में जकड़न वाले लोगों के लिए ये कमाल का आसन है।
ताड़ासन (Mountain Pose)
ताड़ासन सबसे सिंपल लेकिन पावरफुल योगासन है। इसमें पूरी बॉडी मसल्स में स्ट्रेच आता है, खासकर जांघों और काफ्स में। पॉश्चर सुधारता है और जांघों की जकड़न कम करता है। सुबह खाली पेट कुछ मिनट करने से जांघें मजबूत होती हैं, साथ ही एनर्जी और स्टैमिना भी बढ़ता है।
बता दें जांघें बॉडी की सबसे बड़ी मसल्स हैं और ये पूरी स्टेबिलिटी का बेस हैं। मजबूत रहेंगी तो आप लंबे समय तक एक्टिव और फिट रहेंगे। रोज 15-20 मिनट इन आसनों से जांघों में पावर आएगी, ब्लड फ्लो बेहतर होगा और दिल से हड्डियों तक सेहत चमकेगी। याद रखें, मजबूत जांघें मतलब मजबूत जिंदगी।













