Tiranga Shayari Hindi: भारत का तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आजादी, एकता और गर्व का प्रतीक है। तिरंगे का केसरिया रंग हमारे वीरों के साहस और बलिदान को दर्शाता है, सफेद रंग शांति और सत्य का प्रतीक है, जबकि हरा रंग देश की समृद्धि को दिखाता है। बीच में नीले रंग का अशोक चक्र धर्म और प्रगति की प्रेरणा देता है। जब तिरंगा हवा में लहराता है, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह तिरंगा 150 करोड़ हिंदुस्तानियों की आन, बान और शान है। इस स्वतंत्रता दिवस 2025 पर, आइए तिरंगे की शान में कुछ खास शायरी पढ़ें और देशभक्ति का जज्बा जगाएं।
तिरंगे पर शायरी
तिरंगे की महिमा को शब्दों में बयां करना आसान नहीं, लेकिन ये शायरी आपके दिल में देशप्रेम की आग जला देगी। चाहे दो पंक्तियों की छोटी शायरी हो या जोश से भरी अटल देशभक्ति, ये पंक्तियां हर भारतीय को गर्व महसूस कराएंगी।
“केसरिया बलिदान का, सफेद शांति का ठिकाना, हरा समृद्धि का प्रतीक, तिरंगा है भारत की शान!”
“लहराए तिरंगा आसमान में, हर हिंदुस्तानी का दिल है इसके सम्मान में!”
“तिरंगे की शान में जान दे दूं, भारत माता की जय हर बार गूं!”
इन शायरी को 15 अगस्त के मौके पर दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और तिरंगे का मान बढ़ाएं।
Tiranga Shayari attitude
तिरंगे को सलाम
इसमें बसी देशवासियों की जान ।
इसमें मिले भाईचारे की पहचान।।
सर्वदा बनी रहे इस तिरंगे की शान।
इसको करें हर भारतवासी प्रणाम,
तिरंगे को सलाम
भारत के सीने में गड़ा तिरंगा
लहरा रहा है आसमान में
सवा सौ करोड़ भारत की जनता का
आन बान शान तिरंगा बसा है जान में ।
Tiranga Shayari in Hindi 2 line
ये बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमनें की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।।
Tiranga Shayari Hindi
हर वीरों का नाम लिखा है केसरिया रंगों में
सच्चाई का साथ देने वाला का नाम लिखा है सादा रंगों में
हर किसान अन्नदाता का नाम लिखा है हरा रंग हरियाली में
हर भारतवासी का जान बसा है तीन रंग से सजा तिरंगा में ।
Tiranga Shayari in Hindi
न रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है
हर भारतीय के दिलों का स्वाभिमान है
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है
और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है।
तिरंगा हमारी शान तिरंगा हमारी जान
तीन रंग से सजा तिरंगा
आजादी का गुल खिला सारा हिंदुस्तान
दो गज की झंडा में समाया सारा हिंदुस्तान ।
2 line Tiranga Shayari
मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूं
यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।
Tiranga Shayari 2 line
जब तक आसमान में निखरता रहेगा चांद सितारे
जब तक अंबर से बरसता रहेगा मेघा प्यारे
जब तक उगता रहेगा पूरब में सूरज हमारा
तब तक झंडा ऊंचा रहेगा हमारा ।
Tiranga Shayari 15 August
काश मेरी जिंदगी मे सरहद की कोइ शाम आए
मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए
ना खौफ है मौत का ना आरजू है जन्नत की
लेकीन जब कभी जिक्र हो शहीदों का
काश मेरा भी नाम आए, काश मेरा भी नाम आए।।
Swatantrata diwas shayari
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान की शान का है।
खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते हैं
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं
करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों
तुम्हारी हर सांस में तिरंगे का नसीब बसता है।
15 August tiranga shayari
इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने
ऐसे तिरंगे को दिल में हमेशा बसाए रखना।
चिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में है
इंकलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में है
मौत जहां जन्नत हो ये बात मेरे वतन में हैॉ
कुर्बानी का जज्बा जिन्दा मेरे कफन में है।
ना सरकार मेरी है ना रौब मेरा है
ना बड़ा सा नाम मेरा है
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है
मै हिन्दुस्तान का हूं और हिन्दुस्तान मेरा है।।












