ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tulsi Vivah Wishes: अपनों को भेजो ये 13 दिल छूने वाले मैसेज! घर में सुख-समृद्धि की बौछार

On: November 2, 2025 8:30 AM
Follow Us:
Tulsi Vivah Wishes: अपनों को भेजो ये 13 दिल छूने वाले मैसेज! घर में सुख-समृद्धि की बौछार
Join WhatsApp Group

Tulsi Vivah Wishes 2025 in Hindi (तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं): आज तुलसी विवाह का पावन पर्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम (भगवान विष्णु का रूप) से हुआ था। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व है।

घरों में तुलसी का पौधा दुल्हन की तरह सजाया जाता है और प्रतीकात्मक रूप से विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि इस विवाह से घर में सुख-शांति, संतान सुख और धन-समृद्धि आती है। लोग एक-दूसरे को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं देकर अपनों की खुशी और मंगल की कामना करते हैं। अगर आप भी किसी खास को ये खूबसूरत संदेश भेजना चाहते हैं तो हम लाए हैं मन को छूने वाले मैसेज, विशेज और कोट्स:

Happy Tulsi Vivah Wishes Messages, Quotes, images, Shayari

मृदुल हवा संग भजन बजे,
आंगन में दीप जले।
तुलसी-श्याम का मिलन पावन,
हर मन में प्रेम के फूल खिले।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

गन्‍ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्‍णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,
आप भी होना खुशियों में शामिल,
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम।
तुलसी विवाह 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड
Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड

हरि को तुम अति प्‍यारी,
श्‍याम वर्ण सुकुमारी,
प्रेम अजब है उनका,
तुमसे कैसा नाता,
हमारी विपदा हरो तुम,
कृपा बस तुम्‍हारी हो।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

तुलसी अमर है, पूज्य महान,
हरि संग होता इसका मान,
शुभता, सौभाग्य का देती वरदान,
तुलसी विवाह पर शुभ अरमान।
हरि के संग तुलसी का नाता,
सदियों से चलता आया है,
इस मिलन का पावन मौका,
सौभाग्य का दीप जलाया है।
तुलसी विवाह की बधाई

दीप जलें जब तुलसी तले,
सुगंध उठे मन के मिले,
हरि संग तुलसी का यह संगम,
देता सुख-शांति हर जनम।
तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई

Tulsi Vivah ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi

पवित्र मिलन का दिन है आज,
गूँजे हर मंदिर में भक्‍ती के साज।
तुलसी संग विष्णु का ब्याह रचेगा,
जीवन को नया रंग मिलेगा।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

Mouth Ulcers : क्या पेट की गर्मी और पानी की कमी से हो रहे हैं मुंह में छाले? जानें राहत पाने के उपाय
Mouth Ulcers : क्या पेट की गर्मी और पानी की कमी से हो रहे हैं मुंह में छाले? जानें राहत पाने के उपाय

शालिग्राम से ब्याही तुलसी रानी,
सजे भक्ति की अनोखी कहानी,
हर मन में उल्लास, हर द्वार सजाया,
तुलसी विवाह का पर्व आया।
तुलसी विवाह 2025 की शुभकामनाएं

हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में होती हैं तुलसी,
वो घर स्‍वर्ग समान है।
तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई

तुलसी का विवाह आया रे,
हर आंगन में साज सजाया रे।
शालिग्राम संग ब्याही तुलसी,
भक्ति का सागर छाया रे।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

भक्ति के रंग में रंगा आज संसार,
तुलसी विवाह का सुहाना त्यौहार,
शालिग्राम संग हुआ जब मिलन,
खुशियों से भर गया हर जनमन।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

चाय शौकीन सावधान: सुबह और शाम की चाय में है बड़ा अंतर, एक गलती छीन लेगी रात की नींद
चाय शौकीन सावधान: सुबह और शाम की चाय में है बड़ा अंतर, एक गलती छीन लेगी रात की नींद

आंगन में सजे तुलसी का द्वार,
गूंजे हरि नाम बारंबार,
मां लक्ष्मी का रूप सुहाना,
लाए घर में सौभाग्य का खजाना।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दीवारों पर दियों की माला होगी
हर आंगन में सजेगा मंडप
श्‍याम की बांसुरी बाजेगी
और डोली में मां तुलसी विराजेगी।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

तुलसी विवाह 2025 के इस पावन दिन पर ये दिलकश संदेश भेजकर अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाएं। भगवान विष्णु और माता तुलसी का आशीर्वाद भी मिलेगा। तो फटाफट मोबाइल उठाएं और अपनों को तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं दें।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment