ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Waqt Shayari: वक्त शायरी ये 20 शेर पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे – जिंदगी का सच जो…

On: October 30, 2025 12:16 PM
Follow Us:
Waqt Shayari: वक्त शायरी ये 20 शेर पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे – जिंदगी का सच जो...
Join WhatsApp Group

Waqt Shayari in hindi: वक्त एक ऐसा सच है जिसे कोई रोक नहीं सकता। यह न तो किसी के लिए रुकता है और न ही किसी के लिए लौटता है। यह तो नदी की तरह लगातार बहता रहता है।

जो वक्त को समझता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है। इसका मतलब है कि अगर आप अपने समय का सही उपयोग नहीं करते, तो बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता। इसी वक्त पर देश दुनिया के कई मशहूर शायरों ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत शेर लिखे हैं। आइए पढ़ते हैं वक्त पर शायरी:

Waqt Shayari Love | Waqt Shayari Urdu in Hindi

इक साल गया इक साल नया है आने को
पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को
इब्न-ए-इंशा

अगर फ़ुर्सत मिले पानी की तहरीरों को पढ़ लेना
हर इक दरिया हज़ारों साल का अफ़्साना लिखता है
बशीर बद्र

हज़ारों साल सफ़र कर के फिर वहीं पहुँचे
बहुत ज़माना हुआ था हमें ज़मीं से चले
वहीद अख़्तर

सब आसान हुआ जाता है
मुश्किल वक़्त तो अब आया है
शारिक़ कैफ़ी

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

Waqt Shayari in hindi

तुम चलो इस के साथ या न चलो
पांव रुकते नहीं ज़माने के
अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

या वो थे ख़फ़ा हम से या हम हैं ख़फ़ा उन से
कल उन का ज़माना था आज अपना ज़माना है
जिगर मुरादाबादी

सुब्ह होती है शाम होती है
उम्र यूंही तमाम होती है
मुंशी अमीरुल्लाह तस्लीम
वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर
आदत इस की भी आदमी सी है
गुलज़ार

वक़्त करता है परवरिश बरसों
हादिसा एक दम नहीं होता
क़ाबिल अजमेरी

ये पानी ख़ामुशी से बह रहा है
इसे देखें कि इस में डूब जाएं
अहमद मुश्ताक़

सफ़र पीछे की जानिब है क़दम आगे है मेरा
मैं बूढ़ा होता जाता हूँ जवाँ होने की ख़ातिर
ज़फ़र इक़बाल

40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स
40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स

चेहरा ओ नाम एक साथ आज न याद आ सके
वक़्त ने किस शबीह को ख़्वाब ओ ख़याल कर दिया
परवीन शाकिर

सदा ऐश दौरां दिखाता नहीं
गया वक़्त फिर हाथ आता नहीं
मीर हसन

वक़्त बर्बाद करने वालों को
वक़्त बर्बाद कर के छोड़ेगा
दिवाकर राही

वो वक़्त का जहाज़ था करता लिहाज़ क्या
मैं दोस्तों से हाथ मिलाने में रह गया
हफ़ीज़ मेरठी

गुज़रने ही न दी वो रात मैं ने
घड़ी पर रख दिया था हाथ मैं ने
शहज़ाद अहमद

रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए
इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है
अहमद मुश्ताक़

Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड
Banana Peel Beauty Hack: दाग-धब्बों और झुर्रियों पर कितना असरदार है यह ट्रेंड

उम्र भर मिलने नहीं देती हैं अब तो रंजिशें
वक़्त हम से रूठ जाने की अदा तक ले गया
फ़सीह अकमल

पीरी में वलवले वो कहां हैं शबाब के
इक धूप थी कि साथ गई आफ़्ताब के
मुंशी ख़ुशवक़्त अली ख़ुर्शीद
कोई ठहरता नहीं यू तो वक़्त के आगे
मगर वो ज़ख़्म कि जिस का निशां नहीं जाता
फ़र्रुख़ जाफ़री

आशा है कि आपको वक्त पर लिखे ये शेर जरूर पसंद आए होंगे। अगर आए हैं तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने किसी खास को वक्त पर हिंदी शायरी भेज उसके चेहरे पर मुस्कान भी ला सकते हैं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment