Young skin should not become old before time, ageing problem is increasing in women due to sedentary life style: 25 वर्षीय दिव्या जब ब्यूटी पॉर्लर गई तो उसे ब्यूटीशियन ने स्किन केयर टिप्स दिए, जो कि 30 वर्षीय महिला को अपनाने चाहिए। दिव्या को यह अच्छा नहीं लगा, क्योंकि लड़कियां अपनी उम्र से बड़ा दिखना पसंद नहीं करती। यहां गलती ब्यूटीशियन की नहीं, बल्कि समय से पहले एजिंग की है, जो लड़कियों को उनकी उम्र से बड़ा दिखाती है।
फास्ट लाइफ स्टाइल, खाने की गलत आदतें और बढ़ रहा स्ट्रेस महिलाओं को उम्र से बड़ा दिखा रहा है। फिटनेस ट्रेनर, ब्यूटीशियन और डाइटीशियन मानते हैं कि समय को पीछे तो नहीं किया जा सकता, लेकिन जिंदगी में कुछ बदलाव आपको समय से पहले एजिंग से बचा सकते हैं।
सही वक्त पर सही खाना खाएं : जंक फूड को अलविदा कहें और बैलेंस डाइट लें। आप स्नैक्स के रूप में कच्ची सब्जियां खा सकते हैं। उम्र के बढऩे के साथ या तो डाइट को कम करें या अपनी एक्टिविटी बढ़ा दें।
Young skin: वर्कआउट करें
फिटनेस ट्रेनर श्वेता बताती हैं कि उम्र के साथ-साथ मांसपेशियों को तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम करते रहना चाहिए, ताकि उन्हें ढिलकने से बचाया जा सके। रोजाना वर्कआउट करें, ताकि आपका मेटाबॉल्जिम बूस्ट हो। अगर जिम जाने का समय न हो तो घर पर ही कुछ व्यायाम किए जा सकते हैं। अगर आपका वजन नॉर्मल है तो रोजाना सैर कर भी खुद को फिट रख सकती हैं।
रखें अपना ध्यान
ब्यूटीशियन स्वाति खिलरानी बताती हैं कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपना ज्यादा से ज्यादा याल रखें। जरूरत के अनुसार एंटी एजिंग फेशियल, फेस लि िटंग जैसे ट्रीटमेंट लिए जा सकते हैं। स्किन को टाइट करने के लिए भी फेशियल का सहारा लिया जा सकता है। नियमित बॉॅडी मसाज से भी त्वचा की रौनक बरकरार रखी जा सकती है।
एक्टिव रहें
आज महिलाओं का लाइफ स्टाइल काफी बदल गया है। डाइटिशियंस के अनुसार सीडेंटरी लाइफ स्टाइल की वजह से भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपने रुटीन में सैर, डांस, योगा या मेडिटेशन को शामिल करें। इससे न केवल आप यंग फील करेंगी बल्कि हेल्दी भी रहेंगी। लाइफ स्टाइल में थोड़ा बदलाव आपकी एजिंग को लेकर परेशानी को अलविदा कह सकता है।











