1. Home
  2. Rashifal

Aaj ka Rashifal 21 March 2025: इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य, जानें शीतला माता किस पर बरसाएंगी कृपा

Aaj ka Rashifal 21 March 2025: इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य, जानें शीतला माता किस पर बरसाएंगी कृपा
21 March 2025 Sheetla Saptami ka Rashifal: 21 मार्च 2025 का राशिफल: मेष को जॉब प्रमोशन, वृष को बिजनेस में सफलता मिलेगी। मिथुन-कर्क को करियर में तरक्की, सिंह-कन्या स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ रंग व अंक से दिन बेहतर होगा। शीतला माता की कृपा से कुछ राशियों का भाग्य चमकेगा। पूरी भविष्यवाणी पढ़ें।

Aaj ka Rashifal 21 march 2025 todays Horoscope in Hindi: 21 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास और शुभ रहने वाला है, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज द्वारा तैयार इस राशिफल में करियर, व्यवसाय, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं का गहराई से विश्लेषण किया गया है। यह राशिफल आपको अपने दिन को बेहतर ढंग से प्लान करने में मदद करेगा।

Aaj ka Rashifal 21 March 2025 किस पर होगी मां की कृपा

मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए खास भविष्यवाणियां की गई हैं। मेष राशि वालों को नौकरी में तरक्की और धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं वृषभ राशि के लोग व्यापार और बैंकिंग में सफलता हासिल कर सकते हैं। मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति के संकेत हैं, जबकि सिंह और कन्या राशि वालों को परिवार और सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। शुभ रंग और अंक आपकी ऊर्जा को बढ़ाएंगे, वहीं बताए गए उपाय आपकी मुश्किलों को आसान बनाएंगे। आइए, जानते हैं हर राशि के लिए आज का दिन क्या लेकर आया है।

मेष राशि

आज चंद्रमा अष्टम भाव में और शनि एकादश भाव में होने से नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, इसलिए योग और ध्यान करें। छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आईटी, फिल्म और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग मुनाफे में रहेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी।
उपाय: सूर्य को गुड़ और गेहूं अर्पित करें, गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 2 और 9

वृष राशि

व्यापार से जुड़े लोग आज लाभ में रहेंगे। सप्तम भाव में चंद्रमा बैंकिंग नौकरी में सफलता दिलाएगा। शुक्र और बुध की कृपा से आईटी और मैनेजमेंट क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। शिक्षा के लिए भी दिन शुभ है। किसी दोस्त का आना खुशी लाएगा, लेकिन परिवार में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। आपकी वाणी आज लाभ दिलाएगी।
उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 2 और 3

मिथुन राशि

षष्ठम चंद्रमा और द्वादश गुरु धन-संपदा में बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं। नौकरी बदलने का फैसला सोच-समझकर लें। धार्मिक यात्रा के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और व्यापार में सफलता मिलेगी। त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। बड़े भाई की मदद से बिजनेस में फायदा होगा।
उपाय: उड़द और गुड़ दान करें, बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी।
शुभ अंक: 5 और 8

कर्क राशि

आज करियर के लिए शानदार दिन है। चंद्रमा वृश्चिक और सूर्य मीन में होने से ऑफिस में तनाव हो सकता है, लेकिन आईटी, मीडिया और बैंकिंग से जुड़े लोग उत्साहित रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। रुका हुआ सरकारी काम पूरा होगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और सात अनाज दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी।
शुभ अंक: 2 और 9

सिंह राशि

चतुर्थ भाव का चंद्रमा और अष्टम सूर्य नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। लीवर की समस्या हो सकती है।
उपाय: शिव मंदिर में पीपल लगाएं और फल दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल।
शुभ अंक: 2 और 3

कन्या राशि

वृष में गुरु और वृश्चिक में चंद्रमा परिवार में नए कार्य की शुरुआत में सफलता देंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। शुक्र और बुध बैंकिंग नौकरी में कामयाबी दिलाएंगे। पिता का आशीर्वाद लें, धन लाभ होगा। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, तिल और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी।
शुभ अंक: 5 और 6

Sadesati 2025: शनि की ढैय्या से डरें या तैयार रहें? इन 5 राशियों पर होगा असर


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub