1. Home
  2. Rashifal

Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल
Mesh Varshik Rashifal 2023: मेष राशि के जातकों के लिए साल 2023 का राशिफल करियर से संबंधित हो या प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य से संबंधित सारी जानकारी इस राशिफल में शामिल है। तो चलिए जानते हैं मेष राशि का 2023 का वार्षिक राशिफल विस्तार से। आपको बता दें इस भविष्यफल की गणना कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर तैयार की गई है।

Mesh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega: साल 2022 खत्म होने में मात्र 19 दिन शेष बचे हैं। और साल 2023 आने को तैयार है। बता दें जब भी कोई नया साल शुरू होने वाला होता है तो सभी राशि के जातक भविष्य जानने को उत्सुक रहते हैं। सबके मन में एक सवाल उठता है कि नया साल किस प्रकार के परिणाम लेकर आएगा। इस बार मेष राशि वालों का वार्षिक भविष्‍यफल (Aries Horoscope 2023) बहुत अच्‍छा है। 

कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में सफलता और संभावनाएं

वार्षिक राशिफल 2023 मुताबिक 17 जनवरी को शनि महाराज कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे जो कि आपके द्वादश भाव की राशि है। वहीं 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति मेष राशि में आपके प्रथम भाव अर्थात मेष राशि (Mesh Rashi) में प्रवेश करेंगे और वहां पर उनकी युति राहु से होगी। जिसके कारण गुरु चांडाल दोष निर्मित होगा। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में 30 अक्टूबर को गोचर करेगा। बता दें मेष राशि के जातक वर्ष 2023 के दौरान अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में आपको सफलता और संभावनाएं प्राप्त होंगी।

Surya Gochar : 16 दिसंबर को इन 5 राशी वाले लोगों की चमकेगी किस्मत, जान लें कहीं आप भी तो नहीं शामिल

शैक्षणिक क्षेत्र में हो सकता है उतार-चढ़ाव?

aries horoscope 2023 education

इस वर्ष मेष राशि के छात्रों को अपने शैक्षणिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी पढ़ाई के प्रति संकल्पित होकर लगे रहेंगे और संभव है कि अपनी एकाग्रता को बनाए रखने का हर संभव प्रयास करें जिसमें आप काफी हद तक सफल रहेंगे। अप्रैल से अक्टूबर के बीच का समय शिक्षा में परिणाम प्रदान करेगा और आप शिक्षा की ओर खुद ही उन्मुख हो जाएंगे।  अक्टूबर से दिसंबर के बीच विदेश जाकर पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है और विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

Shani Dasha 2023 : 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, जानें किस राशि की बढ़ेंगी मुश्किलें?

मेष राशि 2023 में नौकरी-पदोन्नति के योग?  

इस वर्ष मेष राशि के जातकों को करियर के मामले में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वर्ष की शुरूआत से ही आपकी गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ने लगेगी और आपने जो जो उम्मीदें वर्ष 2022 में रखी थीं। वे सभी उम्मीदें वर्ष 2023 की पहली तिमाही में ही पूरी होने लगेंगी। आपकी नौकरी में जो परेशानियां चल रही थीं, वो दूर होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा और साथी कर्मचारियों का सहयोग अच्छे से मिलेगा। आप नौकरी में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और आपकी पदोन्नति के योग मार्च से अगस्त के बीच बनेंगे। अप्रैल के बाद से व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी और वर्ष के अंतिम तिमाही में आपका व्यापार बहुत उन्नति प्राप्त कर लेगा। 

पारिवारिक जीवन

मेष राशि के जातक इस वर्ष अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे। काम के सिलसिले पर आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। यही स्थिति आपको और आपके परिवार के लोगों को थोड़ी कष्ट पूर्ण लगेगी लेकिन वर्ष के मध्य में आपका ध्यान परिवार की ओर ज्यादा रहेगा। घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और शनि देव के एकादश भाव तथा देव गुरु बृहस्पति के प्रथम भाव में आने से पारिवारिक जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ेगी। 

Numerology 2023: अंक ज्योतिष राशिफल, जानिए मूलांक 2 का कैसा रहेगा साल 2023?

कुंवारों की शादी के योग

aries horoscope 2023 love life

यदि आप कुंवारे हैं तो इस साल शादी होने के प्रबल योग बन रहे हैं यानि शहनाई बजने वाली है। इसके अतिरिक्त इस साल आप कोई बढ़िया और खूबसूरत गाड़ी भी खरीद सकते हैं। चल-अचल संपत्ति खरीदने के लिए यह साल मध्य से लेकर अंतिम दिनों तक बहुत बढ़िया रहेगा। साथ ही,आपको अपने आपको एक अच्छे आर्थिक स्तर पर ले जाने का मौका मिलेगा। 

बच्चों को शिक्षा के उद्देश्य से विदेश जाने का योग

आपके बच्चों के लिए, वर्ष की शुरूआत उत्तम रहेगी। यदि आपकी संतान परिपक्व है तो शिक्षा के उद्देश्य से उनके विदेश जाने के योग वर्ष के शुरूआती तिमाही में बनने वाले हैं। जो शादीशुदा नवविवाहित युगल दंपत्ति हैं, उनको अप्रैल के बाद पारिवारिक जीवन में किसी नन्हें मेहमान के आने के संकेत मिल सकते हैं जिससे पूरे घर में संतान को लेकर खुशी और उल्लास का माहौल रहेगा। इस वर्ष परिवार के किसी सदस्य का विवाह भी वर्ष के अंतिम समय के दौरान हो सकता है। 

संपत्ति और वाहन 

वर्ष की शुरूआत में जनवरी के महीने में 17 तारीख को अपने गोचर के दौरान शनि महाराज आपके एकादश भाव में प्रस्थान करेंगे और 22 अप्रैल को बृहस्पति आपकी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह समय अच्छा रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपको कोई अचल संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। मई के महीने में शुक्र महाराज की कृपा आप पर बरसेगी। क्योंकि वह वाहन के कारक ग्रह भी हैं और उनकी कृपा दृष्टि और अन्य ग्रहों के शुभ प्रभाव के चलते आप मई के महीने में कोई खूबसूरत गाड़ी खरीद सकते हैं।

Ratna Astrology: जानिए किन लोगों को पहनना चाहिए लहसुनिया रत्न, लाभ?

स्वास्थ्य 

aries horoscope 2023 health

आपकी राशि में राहु, सप्तम भाव में केतु, दूसरे भाव में वक्री मंगल, दशम भाव में शनि और शुक्र की युति तथा द्वादश भाव में बृहस्पति का होना सेहत के लिए ज्यादा अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए जनवरी से लेकर अगस्त तक अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी। विशेष रूप से मई और जुलाई के बीच का समय सेहत के लिए ज्यादा अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। इस दौरान बुखार, टाइफाइड या फिर विषाणु जनित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अगस्त के बाद से आपकी सेहत में सुधार आना शुरू हो जाएगा। स्वयं के ऊपर मानसिक तनाव को बिल्कुल भी हावी ना होने दें।

मेष राशि के लिए भाग्यशाली अंक

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और मेष राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 6 और 9 माना जाता है। वर्ष 2023 में आपके लिए भाग्यशाली अंक 1, 6 और 7 रहने वाले हैं। यह वर्ष थोड़े संघर्ष के बाद उत्तम सफलता की ओर संकेत कर रहा है।

इन उपायों से होगा फायदा 

महामृत्युंजय यंत्र को अपने घर में स्थापित करें और प्रतिदिन उसकी पूजा करें।

पीले चावल बनाकर देव गुरु बृहस्पति और माता सरस्वती की पूजा करें और उनसे अपनी मनचाही मुराद मांगें। गुरुवार का व्रत रखें और प्रतिदिन स्नान के पश्चात अपने मस्तक पर हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाएं। मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करें। बुधवार की शाम काले तिलों का दान किसी धार्मिक स्थान पर करें।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।