ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cancer medicine: कैंसर दवा के नाम पर 66 लाख की ठगी, सौदा 2 करोड़ का, थमाया सांप

On: नवम्बर 13, 2025 7:03 अपराह्न
Follow Us:
Cancer medicine: कैंसर दवा के नाम पर 66 लाख की ठगी, सौदा 2 करोड़ का, थमाया सांप
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Cancer medicine)। दवा से कैंसर ठीक कर उससे लाखों रुपये कमाने का लालच सेक्टर-17 निवासी अनिल बंसल को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने 66 लाख रुपये लिए और थैले में सांप डालकर थमा दिया। साथ ही आरोपियों ने सांप की तस्करी में फंसाने की धमकी दी। घटनाक्रम 2019 का है। अब पीड़ित ने सेक्टर-17 थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर चिल्लकाना के गांव काजीबांस निवासी रिंकू सैनी, मुर्सलीन व हरप्रीत व हुडा जगाधरी निवासी दर्पण प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

Cancer medicine के नाम पर 66 लाख की ठगी

जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी रिंकू सैनी, मुर्सलीन, हरप्रीत व दर्पण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी के सेक्टर-17 निवासी अनिल बंसल ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व उसके परिचित दर्पण प्रजापति के माध्यम से उसकी जान पहचान उत्तर प्रदेश के गांव काजीबांस निवासी रिंकू सैनी के साथ हुई थी। रिंकू सैनी ने उसे एक दवा के बारे में बताया कि इससे कैंसर का इलाज होता है और इस दवा से लाखों रुपये कमा सकते हैं। उसने आरोपी की बातों पर उसने विश्वास कर लिया।

13 दिसंबर 2019 को रिंकू सैनी, मुर्सलीन और हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी ने उसे होटल सफायर यमुनानगर के पास बुलाया। इसके बाद वह सभी सेहत नामक दवा लेने के लिए गाड़ी में सवार होकर पांवटा साहिब के लिए रवाना हुए। वहां पर उसे एक अज्ञात सरदार व्यक्ति मिला। उससे सौदे की बाद हुई। उसने दवा की कीमत दो करोड़ रुपये बताई। इसके बाद दवा का सौदा 66 लाख रुपये में तय हो गया।

शिकायत में अनिल बंसल ने बताया कि आरोपी रिंकू सैनी और उसके साथियों ने उससे उसी दिन एक एफिडेविट जबरन लिया। उसमें झूठा उल्लेख किया गया कि हमारा कोई हिसाब-किताब बाकी नहीं है। आरोपियों ने उसे नोटरी एटेस्ट करवाया और ब्लैंक चैक व ब्लैंक स्टैंप पेपर पर भी हस्ताक्षर करवाए। अगले दिन रिंकू और उसके साथियों ने उसे दवाई लेने के लिए राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर-17 के पास बुलाया।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

दवा मांगी, मिला सांप

आरोपियों ने उसे एक थैला थमा दिया और बदले में उससे 66 लाख रुपये ले दिए। जब उसने थैला खोलकर देखा तो उसके अंदर एक सांप था। उसने आरोपियों से कहा कि उसने दवा मांगी थी। वह उसे सांप क्यों दे रहे हैं।

आरोपियों ने कहा कि इस सांप के जहर से ही दवा बनेगी। इसके बाद उसकी आरोपियों से बहस हो गई। आरोपी उसके पास थैला छोड़कर भाग गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे सांप तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment