ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

BKN Polytechnic में 79 सीटें खाली! 15 सितंबर तक स्पॉट एडमिशन, जल्द अप्लाई करें!

On: सितम्बर 8, 2025 9:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
BKN Polytechnic में 79 सीटें खाली! 15 सितंबर तक स्पॉट एडमिशन, जल्द अप्लाई करें!
Join WhatsApp Group

BKN Polytechnic Admission, (नारनौल) : पॉलिटेक्निक संस्थानों में 10वीं और 12वीं बेस पर दाखिला प्रक्रिया अब आखिरी स्टेज पर पहुंच गई है। जिला मुख्यालय के बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान (बीकेएन) में 10वीं और 12वीं बेस की कुल 79 सीटें अभी भी खाली हैं। इन सीटों पर 15 सितंबर तक ऑन-द-स्पॉट दाखिला मिलेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं बिना देर किए संस्थान पहुंचकर सीधे एडमिशन ले सकते हैं। ये मौका नए छात्रों, पुराने स्टूडेंट्स और कोर्स बदलने वालों के लिए खुला है।

12वीं बेस की ये सीटें खाली

संस्थान में 12वीं बेस पर कुल 35 सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य कैटेगरी की 21 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 14 सीटें शामिल हैं। सामान्य कैटेगरी की 21 सीटों में सिविल इंजीनियरिंग में 1 और आईसी (इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग) में 20 सीटें खाली हैं। टीएफडब्ल्यू कैटेगरी में कोई सीट खाली नहीं है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 14 सीटों में सिविल इंजीनियरिंग में 2, कंप्यूटर में 3, ईसी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) में 4 और आईसी में 5 सीटें उपलब्ध हैं।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

10वीं बेस की ये सीटें खाली

बीकेएन कॉलेज में 10वीं बेस पर दाखिले के लिए कुल 44 सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य कैटेगरी की 10, टीएफडब्ल्यू की 8 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 26 सीटें शामिल हैं। सामान्य कैटेगरी की 10 सीटों में सिविल इंजीनियरिंग में 1, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 2 और आईसी में 7 सीटें खाली हैं। टीएफडब्ल्यू कैटेगरी की 8 सीटों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 3, ईसी में 2 और आईसी में 3 सीटें हैं। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 26 सीटों में सिविल इंजीनियरिंग में 5, कंप्यूटर में 4, ईसी में 5, मैकेनिकल में 6 और आईसी में 6 सीटें उपलब्ध हैं।

कोई भी ले सकता है दाखिला

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। इन पर 15 सितंबर तक स्पॉट एडमिशन दिए जा रहे हैं। कोई भी नया, पुराना या कोर्स चेंज करने वाला छात्र मूल दस्तावेज और फीस लेकर संस्थान आकर दाखिला ले सकता है। आवेदन फॉर्म हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भरे जाएंगे। दोपहर 2 बजे मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिसके आधार पर एडमिशन मिलेगा। पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment