ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

5500 से कम में 8GB रैम फोन: Lava Bold N1 धमाका, कैशबैक-डिस्काउंट सब कुछ

On: नवम्बर 3, 2025 12:24 अपराह्न
Follow Us:
5500 से कम में 8GB रैम फोन: Lava Bold N1 धमाका, कैशबैक-डिस्काउंट सब कुछ
Join WhatsApp Group

Lava Bold N1 Feachers and price: कम बजट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Lava Bold N1 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन 8जीबी तक की रैम (4जीबी रियल + 4जीबी वर्चुअल) के साथ आता है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 5999 रुपये है। बैंक ऑफर में आप इस फोन को 10 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

इस डिस्काउंट के साथ फोन 5500 रुपये से कम में आपका हो सकता है। फोन पर 299 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स Lava Bold N1

कंपनी इस फोन में 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में आपको 4जीबी रियल रैम के साथ 4जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी।

इससे फोन की टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है। फोन का इंटरनल स्टोरेज 64जीबी का है। यह फोन ऑक्टा-कोर UNISOC प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा ऑफर कर रही है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

Lava Bold N1

वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 गो पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। लावा का यह फोन दो कलर ऑप्शन- रेडिएंट ब्लैक और स्पार्क्लिंग आइवरी में आता है।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment