A unique initiative of Dhanana School of Bhiwani (भिवानी) : वीर शहीद हवलदार हुकमी राम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यम विद्यालय धनाना में प्रिंसिपल व स्टॉफ की पहल से स्कूल में सेव इलेक्ट्रिसिटी सेव वाटर व स्वच्छता को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं।
स्कूल में अगर चौकीदार, छात्राओं, टीचर और यहां तक कि प्रिंसिपल से भी गलती से उपयोग के अलावा लाइट या फेन ऑन रह गया तो जुर्माना देना होगा। इसके पीछे उद्देश्य स्टॉफ व छात्राओं में बिजली व पानी बचत की आदत डालना तथा स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाना है ताकि छात्राएं अपने घर व गांव में भी स्वच्छता को महत्व दें। इन तीन नियमों को छात्राएं जीवन में धारण कर गांवों को भी इसके प्रति जागरूक कर रही हैं।
स्कूल में सफाई, बिजली व पानी बचत के संबंध में स्कूल प्रिंसिपल सुदेश चौहान ने बताया कि इससे जहां बिजली पानी व्यर्थ नहीं होगा वहीं व्यक्ति सफाई पसंद बन जाएगा जिससे वह दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करता रहेगा। वे चाहती हैं कि स्कूल से शुरू होकर यह जागरूकता अभियान पूरे गांव में जाए तथा प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता समेत अपनी जीवन में तीनों अच्छी आदतों को अपनाए।
कचरे से खाद, स्वच्छता का संदेश
स्कूल में कचरे को रिसाइकिल करने की व्यवस्था भी शुरू की गई है। छात्राएं खुद कचरे से खाद बना रही हैं। इसके लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जिसमें सात छात्राएं और चार शिक्षक शामिल हैं। स्कूल में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे गए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे चिप्स, नमकीन के पैकेट लाने पर रोक है, और अगर कोई पैकेट लाता है, तो उसे डस्टबिन में डालना अनिवार्य है। कचरा इधर-उधर फेंकने या बिजली-पानी की बर्बादी करने पर भी जुर्माना लगेगा। जुर्माने का तरीका सोमवार को तय होगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्कूल की सभी छात्राएं पूरा सहयोग कर रही हैं तथा गांव के कुछ व्यक्ति भी अभी इसी पहल की सराहना कर रहे हैं। इस पहल की सफलता लिए स्कूल में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जिसमें सात छात्राएं व चार शिक्षक शामिल है।
छात्राओं का योगदान, गांव तक पहुंचेगा अभियान
प्रिंसिपल सुदेश चौहान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ स्कूल को साफ-सुंदर रखना है, बल्कि पूरे गांव में स्वच्छता और बचत का संदेश फैलाना है। स्कूल में करीब 300 छात्राएं पढ़ती हैं और 25 स्टाफ सदस्य हैं। सभी छात्राएं इस पहल में पूरा सहयोग दे रही हैं। गांव के कुछ लोग भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। स्कूल में पौधारोपण भी जोर-शोर से हो रहा है। छात्राएं अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाती हैं और उनकी देखभाल भी करती हैं। प्रिंसिपल चाहती हैं कि यह जागरूकता अभियान स्कूल से निकलकर पूरे गांव तक पहुंचे।
वीर शहीद हवलदार हुकमी राम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यम विद्यालय में लगभग 300 छात्राएं पढ़ाई कर रही है। जबकि प्रिंसिपल सुदेश चौहान समेत लगभग 25 स्टाफ सदस्य है। स्कूल में स्वच्छता तथा पानी व बिजली की बचत के लिए प्रिंसिपल की अध्यक्षता में स्टॉफ सदस्यों की मिटिंग हुई थी। इसमें स्वच्छता, बिजली व पानी की बचत को लेकर निर्णय लिए गए।
जिसके तहत अगर स्कूल में किसी भी कमरे या ऑफिस में किसी शिक्षक, कर्मचारी व छात्रा से बिजली का कोई उपकरण ऑन रह जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें चाहे खुद प्रिंसिपल ही क्यों न हो। इसी तरह से पानी की अगर कोई टोटी पानी पीने के बाद कोई खुली छोड़ेगा तो उस पर भी उक्त फैसले से स्कूल में सभी छात्राओं को 15 अगस्त को अवगत करवाया गया।











