ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aadhaar Update Fees: आधार कार्ड अपडेट हुआ महंगा! जानें नई फीस

On: October 2, 2025 3:07 PM
Follow Us:
Aadhaar Update Fees: आधार कार्ड अपडेट हुआ महंगा! जानें नई फीस
Join WhatsApp Group

Aadhaar Update Fees name address change: नई दिल्ली | आज के समय में आधार कार्ड हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, नौकरी जॉइन करनी हो, या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, आधार कार्ड हर जगह जरूरी है।

लेकिन अब आधार धारकों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट करने की फीस बढ़ा दी है। अगर आप अपने आधार में नाम, पता या बायोमेट्रिक डिटेल्स बदलवाने की सोच रहे हैं, तो नए नियम और बढ़ी हुई फीस के बारे में जानना जरूरी है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

अपडेट के लिए अब ज्यादा खर्च Aadhaar Update Fees

UIDAI ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट के लिए नए नियम लागू किए हैं। पहले नाम और पता जैसे सामान्य बदलाव के लिए सिर्फ 50 रुपये फीस थी, लेकिन अब इसके लिए 75 रुपये देने होंगे।

इसी तरह, बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट करने की फीस 100 रुपये से बढ़कर 125 रुपये हो गई है। बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए भी अब 125 रुपये का शुल्क देना होगा। अच्छी खबर ये है कि नया आधार कार्ड बनवाना अभी भी मुफ्त है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

घर पर अपडेट में कोई बदलाव नहीं

UIDAI ने करीब पांच साल बाद अपडेट फीस में बढ़ोतरी की है। अगर आप घर पर मशीन मंगवाकर आधार अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए 700 रुपये की फीस पहले की तरह ही रहेगी। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जो आधार धारकों के लिए राहत की बात है।

10 साल पुराने आधार को अपडेट जरूरी

UIDAI ने नियम बनाया है कि 1 अक्टूबर 2025 से 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य है। अगर आपने पिछले 10 साल में अपने आधार में कोई बदलाव नहीं कराया, तो अब आपको जरूरी दस्तावेज जमा करके अपडेट कराना होगा। इसके लिए नई फीस भी देनी होगी।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment