ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ahoi Ashtami Aarti: मां अहोई की आरती से करें पूजा पूरी, पढ़ें हिंदी में लिरिक्स!

On: अक्टूबर 13, 2025 12:15 अपराह्न
Follow Us:
Ahoi Ashtami Aarti: मां अहोई की आरती से करें पूजा पूरी, पढ़ें हिंदी में लिरिक्स!
Join WhatsApp Group

Ahoi Ashtami Aarti in Hindi: अहोई अष्टमी का पवित्र पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि के लिए रखती हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत का खास महत्व है।

इस दिन माताएं निर्जला व्रत करती हैं और मां पार्वती व शिवजी की पूजा करती हैं। पूजा के बाद कथा पढ़ी जाती है और अहोई माता की आरती गाई जाती है। अगर आप भी इस साल अहोई अष्टमी का व्रत रख रही हैं, तो यहां अहोई माता की आरती के हिंदी लिरिक्स पढ़ें और अपनी पूजा को और भी खास बनाएं।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

अहोई अष्टमी की आरती (Ahoi Ashtami Aarti)

जय अहोई माता,
जय अहोई माता।
तुमको निसदिन ध्यावत,
हर विष्णु विधाता।
ॐ जय अहोई माता।
ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला,
तू ही है जगमाता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता।
ॐ जय अहोई माता।

माता रूप निरंजन,
सुख-सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,
नित मंगल पाता।
ॐ जय अहोई माता।
तू ही पाताल बसंती,
तू ही है शुभदाता।
कर्म-प्रभाव प्रकाशक,
जगनिधि से त्राता।
ॐ जय अहोई माता।
जिस घर थारो वासा,
वाहि में गुण आता।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

कर न सके सोई कर ले,
मन नहीं घबराता।
ॐ जय अहोई माता।
तुम बिन सुख न होवे,
न कोई पुत्र पाता।
खान-पान का वैभव,
तुम बिन नहीं आता।
ॐ जय अहोई माता।
शुभ गुण सुंदर युक्ता,
क्षीर निधि जाता।
रतन चतुर्दश तोकू,
कोई नहीं पाता।

ॐ जय अहोई माता।
श्री अहोई माँ की आरती,
जो कोई गाता।
उर उमंग अति उपजे,
पाप उतर जाता।
ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment