AI voice cloning fraud : देशभर में साइबर ठगों ने आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई लूटने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अपराधी अब फर्जी मैसेज, वॉट्सऐप चैट, ई-मेल, संदिग्ध लिंक (voice cloning scam in hind) या एपीके फाइल से आगे बढ़कर सीधे आपके रिश्तेदारों की हूबहू आवाज में कॉल कर रहे हैं। इस वॉइस क्लोनिंग तकनीक के जरिए ठग लोगों की भावनाओं से खेलकर आपात स्थिति के नाम पर लाखों रुपये की चपत लगा रहे हैं।
नकली आवाज कैसे बनती है?
साइबर जालसाज इंटरनेट पर आपके साझा किए गए सार्वजनिक डेटा (ai call fraud prevention) पर पैनी नजर रखते हैं। वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट की गई रील्स, शॉर्ट्स या वीडियो से आपकी आवाज के ऑडियो सैंपल डाउनलोड करते हैं।
एआई टूल्स इन ऑडियो सैंपल्स के जरिए बोलने के अंदाज, लहजे और पिच को पूरी तरह कॉपी कर लेते हैं। इसके बाद अपराधी उसी नकली आवाज से कॉल या वॉइस नोट तैयार करके आपके परिजनों को फोन घुमा देते हैं।
कॉल पर भरोसा करने से बचें
फोन पर परिचित की आवाज में कोई रोते हुए तुरंत पैसों की मांग करे तो घबराएं नहीं। ठग परिजनों को सोचने का मौका नहीं देते और फौरन ऑनलाइन ट्रांसफर का दबाव बनाते हैं।
ऐसे समय में बिना क्रॉस-चेक किए कोई भी वित्तीय लेनदेन न करें। हमेशा कॉल काटकर उस व्यक्ति के सामान्य मोबाइल नंबर पर दोबारा रिंग करें और स्थिति की सच्चाई जांचें।
सीक्रेट कोडवर्ड का नियम
इस खतरनाक फ्रॉड से बचने के लिए परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक सीक्रेट कोडवर्ड (secret codeword for family safety) तय करना सबसे सुरक्षित तरीका है। जब भी कोई परिजन इमरजेंसी बताकर पैसों की मांग करे, तो उससे वह गुप्त कोडवर्ड जरूर पूछें।
हरियाणा न्यूज़ पोस्ट पर ये भी पढ़ें: चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे
सच्चा परिजन तुरंत कोडवर्ड बता देगा, जबकि फर्जी कॉलर इस सवाल पर अटक जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर साफ और लंबे ऑडियो वाले वीडियो सार्वजनिक करने से परहेज करें।
ठगी होने पर क्या करें?
अगर किसी कारणवश आप इस वॉइस क्लोनिंग फ्रॉड के जाल में फंस जाते हैं, तो बिना समय गंवाए तत्काल एक्शन लें। वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 (cyber crime helpline number 1930) पर कॉल करें।
इसके अलावा नागरिक cybercrime.gov.in पोर्टल और संचार साथी सुविधा के जरिए भी अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी भी अनजान या संदिग्ध कॉल पर सिर्फ आवाज सुनकर पैसे भेजने की गलती बिल्कुल न करें। #CyberSecurityAwareness #VoiceCloningScam #AIFraudAlert












