Air Purifier Filter Clean At Home: दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में प्रदूषण चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में लोग घर में एयर प्यूरीफायर का सहारा ले रहे हैं।
लेकिन अगर आप भी प्यूरीफायर चला रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। गंदा फिल्टर न सिर्फ हवा साफ नहीं करता बल्कि बिजली भी ज्यादा खाता है। हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप सबसे आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप घर बैठे अपना एयर प्यूरीफायर का फिल्टर चुटकियों में साफ कर सकते हैं और साफ-सुथरी हवा ले सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं!
एयर प्यूरीफायर का फिल्टर साफ करना क्यों जरूरी है? Air Purifier Filter Clean
बेहतर वायु गुणवत्ता: साफ फिल्टर धूल, एलर्जी और बैक्टीरिया को अच्छे से हटाता है।
फिल्टर की लंबी उम्र: नियमित सफाई से फिल्टर ज्यादा दिन चलता है।
बेहतर परफॉर्मेंस: गंदा फिल्टर हवा सही से साफ नहीं कर पाता।
बिजली की बचत: गंदा फिल्टर होने पर मशीन ज्यादा बिजली खींचती है।
इस तरह करें सफाई – स्टेप बाय स्टेप
एयर प्यूरीफायर को बंद करें और प्लग निकालें
सबसे पहले प्यूरीफायर को बंद कर दें और प्लग निकाल लें – सेफ्टी फर्स्ट!
धूल सेंसर की सफाई
बाहर जमी धूल को मुलायम कपड़े या तौलिये से पोंछ दें। वैक्यूम क्लीनर से भी आसानी से साफ कर सकते हैं। वेंट ग्रिल पर लगी धूल हटाने के लिए वैक्यूम या मुलायम कपड़ा इस्तेमाल करें।
पिछला कवर खोलें और अंदर लगे स्पंज को वैक्यूम से साफ करें। धूल सेंसर के वेंट को रुई के फाहे से हल्के हाथों पोंछें।
फिल्टर की सफाई और बदलना
पावर सोर्स से पूरी तरह डिस्कनेक्ट करें। फिल्टर निकालें। वैक्यूम क्लीनर से धूल चूस लें या सूखे मुलायम कपड़े से हल्के हाथों पोंछें। बस इतना ही!
नियमित सफाई से आपका प्यूरीफायर हमेशा बेस्ट परफॉर्मेंस देगा।
इन बातों का भी रखें ख्याल
अगर प्यूरीफायर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं कर रहे तो उसे पैकेजिंग बैग में रखें, धूल नहीं जमेगी।
जब रिप्लेसमेंट LED जलने लगे तो समझ जाएं फिल्टर बदलने का टाइम हो गया।
हर 15 दिन में फिल्टर जरूर साफ करें।
फिल्टर को कभी पानी से न धोएं, सिर्फ वैक्यूम या मुलायम ब्रश यूज करें।
बस इतना करना है और आपका एयर प्यूरीफायर फिर से नया जैसा चलने लगेगा!













