ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Sports News: अदम्या और प्रथम भार्गव ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में जीता कांस्य पदक

On: नवम्बर 11, 2025 5:08 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Sports News: अदम्या और प्रथम भार्गव ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में जीता कांस्य पदक
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Sports News)। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र कक्षा चौथी के अदम्या और कक्षा तीसरी के प्रथम भार्गव ने एसजीएफआई आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टूर्नामेंट टीम इवेंट आयुवर्ग-11 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 8 नवंबर को रोहतक के छोटू राम स्टेडियम में आयोजित की गई।

विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने इस उपलब्धि पर अदम्या और प्रथम भार्गव और उनके माता-पिता को बधाई दी। डॉ. कोहली ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने स्कूल के खेल विभाग भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस | samsung-galaxy-s27-ultra-camera-specs-snapdragon-processor-leak
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस

आर्य कॉलेज पानीपत से खुशी ने स्वर्ण जीता

एमडीएसडी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पदक वितरण समारोह हुआ। यह प्रतियोगिता 13 नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर 48 किलो भारवर्ग में आर्य कॉलेज पानीपत से खुशी ने स्वर्ण, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से सोनू ने रजत, एमडीएसडी कॉलेज अंबाला से पूजा ने कांस्य पदक प्रदान किया गया।

53 किलो भारवर्ग में एसए जैन कॉलेज अंबाला से खुशी ने स्वर्ण, एसडीपीजी पानीपत से निशा ने रजत, गुरु नानक गर्ल्स यमुनानगर से श्वेता ने कांस्य, 58 किलो भारवर्ग में जीएनजी यमुनानगर से सिमरन ने स्वर्ण, वीजीसी समालखा से शिवानी ने रजत, डीएवी अंबाला सिटी से अमनदीप ने रजत, राजकीय पीजी कॉलेज से अर्पिता ने कांस्य पदक, 69 किलो भारवर्ग में आईजीएन लाडवा से नैना ने स्वर्ण पदक जीता।

#iPhoneFacts: आईफोन के नाम में लगे छोटे 'i' का क्या है असली मतलब? जानिए स्टीव जॉब्स का विजन
#iPhoneFacts: आईफोन के नाम में लगे छोटे ‘i’ का क्या है असली मतलब? जानिए स्टीव जॉब्स का विजन

Ambala Sports News: तनुष्का ने स्वर्ण पदक जीता

77 किलो भारवर्ग में बाबू अनंत राव जनता कॉलेज से तनुष्का ने स्वर्ण, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से प्रिया ने रजत, एमडीएसडी कॉलेज अंबाला से तुलसी ने कांस्य पदक जीता। 86 किलो भारवर्ग में एमडीएसडी कॉलेज अंबाला से मुस्कान ने स्वर्ण, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से प्रेरणा ने रजत पदक जीता।

कॉलेज कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंघल ने अपने स्वागत प्रस्ताव से कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधक समिति प्रधान अरविंद अग्रवाल और कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंघल ने मुख्यातिथि दिनेश जिंदल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अशोक चौधरी, डॉक्टर सुनील गुप्ता, कमलप्रीत कौर व अन्य अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।

सैमसंग लाया क्लिप-ऑन डिजाइन वाला Galaxy Buds On, बिना कान में डाले बजेगा म्यूजिक | samsung-galaxy-buds-on-clip-on-earphone-price-specifications
सैमसंग लाया क्लिप-ऑन डिजाइन वाला Galaxy Buds On, बिना कान में डाले बजेगा म्यूजिक

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment