Apple App Store Awards 2025 में 45 ऐप्स और गेम्स फाइनलिस्ट चुने गए हैं, जिन्हें डिजाइन, इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर चुना गया है।
Apple ने App Store Awards 2025 के फाइनलिस्ट का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 45 ऐप्स और गेम्स जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस बार BandLab, HBO Max, Detail और Capybara Go जैसे पॉपुलर ऐप्स अलग-अलग कैटेगरी में सबसे बड़े दावेदार बने हैं।
Apple App Store Awards 2025
iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और Apple Vision Proइन सभी प्लेटफॉर्म्स से चुने गए ऐप्स को खास तौर पर उनके डिज़ाइन, इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर फाइनलिस्ट बनाया गया है। Apple आने वाले हफ्तों में विनर्स का नाम घोषित करेगा।
12 कैटेगरी में चुने गए 45 टॉप ऐप्स और गेम्स
Apple ने अपने आधिकारिक Newsroom पोस्ट में बताया कि इस साल कुल 12 कैटेगरी में बंटे 45 ऐप्स और गेम्स को चुना गया है। ये सभी ऐप इनोवेशन, डिजाइन, परफ़ॉर्मेंस और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे मानकों पर खरे उतरते हैं।
इन फाइनलिस्ट को iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, Apple TV और Apple Vision Pro प्लेटफॉर्म्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। Apple का कहना है कि ये डेवलपर्स दुनिया भर के यूजर्स को रचनात्मकता और टेक्नोलॉजी का अनोखा अनुभव देते हैं।
iPhone, iPad और Mac कैटेगरी के प्रमुख फाइनलिस्ट
iPhone App of the Year कैटेगरी में BandLab, LADDER और Tiimo जैसे ऐप्स शामिल हैं, जिनमें BandLab संगीत प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है।
iPhone Game of the Year की रेस में Capybara Go!, Pokémon TCG Pocket और Thronefall शामिल हैं।
iPad App of the Year के लिए Detail, Graintouch और Structured को चुना गया है, जबकि iPad Game of the Year कैटेगरी में DREDGE, Infinity Nikki और Prince of Persia: The Lost Crown फाइनलिस्ट हैं।
Mac Game of the Year की बात करें तो Assassin’s Creed Shadows, Cyberpunk 2077 और Neva टॉप दावेदार बने हैं।
Vision Pro, Apple Watch और Apple TV के दमदार नॉमिनेशन
Apple Vision App of the Year के फाइनलिस्ट में Camo Studio, D-Day और Explore POV का नाम शामिल है।
Vision Pro Game of the Year में Fishing Haven, Gears & Goo और Porta Nubi को जगह मिली है।
Apple Watch App of the Year के फाइनलिस्ट GO Club, Pro Camera by Moment और Strava रहे।
Apple TV App of the Year कैटेगरी में HBO Max, PBS Kids Video और Super Farming Boy 4K चुने गए हैं, जो स्ट्रीमिंग और फैमिली कंटेंट के लिए जाना जाते हैं।
Cultural Impact कैटेगरी में 12 शानदार ऐप्स
इस साल Cultural Impact कैटेगरी में कुल 12 ऐप्स और गेम्स शामिल किए गए हैं जो समाज और संस्कृति पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इनमें Art of Fauna, Be My Eyes, A Space for the Unbound, Chants of Sennaar, despelote, Focus Friend, Retro, StoryGraph, Venba, Whoscall और Yuka जैसे नाम शामिल हैं।
Apple का कहना है कि ये ऐप्स अपनी रचनात्मकता और नई सोच के जरिए यूजर्स को प्रेरित करते हैं।









