ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

दिल्ली NCR के यूजर्स के लिए तोहफा Apple ला रहा नया एक्सक्लूसिव आउटलेट

On: नवम्बर 29, 2025 2:44 अपराह्न
Follow Us:
दिल्ली NCR के यूजर्स के लिए तोहफा Apple ला रहा नया एक्सक्लूसिव आउटलेट
Join WhatsApp Group

Apple भारत में अपनी फिजिकल मौजूदगी को तेजी से बढ़ा रहा है। देशभर में कंपनी एक के बाद एक नए रिटेल स्टोर्स खोल रही है और अब अगला स्टोर भी पूरी तरह फाइनल हो चुका है। दिसंबर में भारत को एक और नया Apple Store मिलने जा रहा है। आखिर ये स्टोर किस शहर में खुलेगा और किस दिन इसका दरवाजा ग्राहकों के लिए खोला जाएगा आइए जानते हैं।

नोएडा को मिलेगा नया Apple Store

खबर है कि Apple 11 दिसंबर को नोएडा में अपना नया रिटेल स्टोर शुरू करने की तैयारी में है। यह इस साल कंपनी का तीसरा और भारत में कुल पांचवां Apple Store होगा। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार यानी भारत में Apple तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और यह नया स्टोर उसी एक्सपेंशन का हिस्सा है।

यह नया आउटलेट नोएडा के पॉपुलर DLF मॉल ऑफ इंडिया में खुलेगा, जहां footfall काफी ज्यादा रहती है।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

अगले साल इस शहर में भी खुलेगा स्टोर

Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, Apple Retail की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Deirdre O’Brien ने इस नए स्टोर को लेकर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में अपने यूजर्स को लेकर बेहद उत्साहित है और इसी ग्रोथ स्ट्रैटेजी के तहत Apple अगले साल मुंबई में एक और नया स्टोर खोलने की योजना पर काम कर रहा है।

O’Brien ने यह भी कहा कि भारत में बढ़ती Apple मौजूदगी में नोएडा स्टोर एक अहम कदम है। पांच रिटेल स्टोर्स, Apple Store Online और Apple Store ऐप मिलकर ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने के और भी ज्यादा विकल्प देते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर लॉन्च किए थे और सिर्फ पहले साल में ही इन स्टोर्स ने लगभग 800 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। कंपनी के पास पहले से ही प्रीमियम रीसेलर्स और मल्टी ब्रांड पार्टनर्स का बड़ा नेटवर्क है, फिर भी Apple भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

Apple India Revenue में जोरदार उछाल

Tofler द्वारा जारी नई RoC फाइलिंग के मुताबिक, FY25 में Apple India का रेवेन्यू 18.26 प्रतिशत बढ़कर 79,378 करोड़ रुपये पहुंच गया है। नेट प्रॉफिट भी 16.4 प्रतिशत बढ़कर 3,196 करोड़ रुपये हो गया। एनालिस्ट्स का मानना है कि FY26 और FY27 में भी कंपनी इसी तरह की मजबूत ग्रोथ बनाए रख सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment