ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Apple update: iOS 26.0.1 अपडेट न किया तो बैटरी ड्रेन और नेटवर्क प्रॉब्लम झेलो

On: अक्टूबर 2, 2025 4:07 अपराह्न
Follow Us:
Apple update: iOS 26.0.1 अपडेट न किया तो बैटरी ड्रेन और नेटवर्क प्रॉब्लम झेलो
Join WhatsApp Group

Apple update iOS 26.0.1 solve all provblems: Apple ने iOS 26.0.1 का नया अपडेट रिलीज कर दिया है। इस अपडेट में कंपनी ने कई बग्स को फिक्स किया है और iPhone 17 सीरीज की कुछ परेशानियों को भी दूर कर दिया है।

Apple ने iOS 26.0.1 अपडेट लॉन्च कर दिया है और यूजर्स से इसे फटाफट इंस्टॉल करने को कहा है। असल में, इस अपडेट के जरिए कंपनी ने कुछ अहम बग फिक्सेस भी पेश किए हैं।

iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद से iPhone यूजर्स लगातार शिकायतें कर रहे हैं। iOS 26 अपडेट आने के बाद खासकर फोन्स की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है। यहां तक कि iPhone 17 सीरीज में भी कई दिक्कतें सामने आ रही हैं।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

iOS 26.0.1 अपडेट से ठीक हो जाएंगी ये परेशानियां Apple update

Wi-Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की दिक्कत अब खत्म। कुछ iPhone 17, iPhone Air और iPhone 17 Pro यूजर्स को कनेक्शन में प्रॉब्लम हो रही थी, जिसे कंपनी ने इस अपडेट से सुलझा लिया है।

सेल्यूलर नेटवर्क इश्यू भी फिक्स। iOS 26 अपडेट के बाद कुछ iPhone में मोबाइल नेटवर्क कनेक्ट करने में परेशानी हो रही थी, लेकिन अब ये ठीक हो गया है।

कैमरा आर्टिफैक्ट बग दूर। कुछ फोन्स में फोटो लेते वक्त विजुअल ग्लिचेस आ रहे थे, कंपनी के अनुसार इस अपडेट से वो भी साफ हो जाएगा।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

ऐप आइकॉन ग्लिच का समाधान। iOS 26 अपडेट के बाद कुछ यूजर्स के फोन पर ऐप आइकॉन्स ब्लैंक दिख रहे थे, खासकर कस्टम टिंट ऐड करने पर। ये प्रॉब्लम अब हल हो गई है।

वॉयसओवर एक्सेसिबिलिटी फिक्स। नए अपडेट के बाद वॉयसओवर फीचर में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब ये पूरी तरह ठीक है।
सिक्योरिटी पैच जरूरी। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट में महत्वपूर्ण सिक्योरिटी पैच दिए गए हैं, जो फोन को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी हैं।

अगर आपके फोन पर iOS 26 पहले से इंस्टॉल है, तो सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक करें। iOS 26.0.1 दिखे तो डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

गौरतलब है कि iOS 26 का फाइनल वर्जन हाल ही में आया था। हर बार की तरह, अपडेट के बाद यूजर्स को कई तरह की दिक्कतें हुईं। अगर आपकी प्रॉब्लम इस अपडेट से भी न सुलझे, तो अगले अपडेट में शायद वो फिक्स हो जाए।
आप कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं कि आपके iPhone में अपडेट के बाद कौन-कौन सी दिक्कतें आ रही हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment