ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Arattai App: व्हाट्सऐप को पछाड़ने वाली ये देसी ऐप क्या है? जानें फाउंडर की अनसुनी कहानी और खास फीचर्स!

On: October 4, 2025 6:13 AM
Follow Us:
Arattai App: व्हाट्सऐप को पछाड़ने वाली ये देसी ऐप क्या है? जानें फाउंडर की अनसुनी कहानी और खास फीचर्स!
Join WhatsApp Group

Arattai App kya hae: टेक्नोलॉजी की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से Arattai App की जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इसकी भारत में इतनी ज्यादा चर्चा हुई है कि अब इस ऐप्लिकेशन को पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर भी देखा जाने लगा है।

कुछ ही समय में यह भारत में ऐप स्टोर पर डाउनलोड होने वाला नंबर एक मैसेजिंग ऐप बन गया है। अगर आपको नहीं मालूम कि आखिर ये Arattai क्या है, इसका काम क्या है और इसे किसने बनाया है तो हम आपको इसके बारे में पूरी A B C D बताने वाले हैं।

क्या है Arattai App?

आपको बता दें कि Arattai App को सबसे पहले साल 2021 में पेश किया गया था, लेकिन हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से अरट्टई मैसेजिंग ऐप (Arattai) का जिक्र किए जाने के बाद यह सुर्खियों में बना हुआ है।

अरट्टई ऐप एक स्वदेशी मैसेजिंग ऐप है। भारत में बने इस मैसेजिंग ऐप में आप वॉट्सऐप की ही तरह टेक्स्ट और वॉयस कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको वीडियो कॉल करने, फोटो और डॉक्यूमेंट शेयरिंग की भी सुविधा मिलती है।

Samsung की टेंशन बढ़ी! एप्पल के iPhone Fold में मिलेगा लिक्विडमेटल हिंज और 12GB RAM
Samsung की टेंशन बढ़ी! एप्पल के iPhone Fold में मिलेगा लिक्विडमेटल हिंज और 12GB RAM

Arattai App में आपको वॉट्सऐप की तरह चैनल क्रिएट करने की सुविधा भी मिलती है जिसमें आप अपने फॉलोअर्स के लिए पोस्ट शेयर कर सकते हैं। Arattai App में आप ग्रुप भी क्रिएट कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके ग्रुप में आप 1000 मेंबर के साथ ग्रुप चैट कर सकते हैं। इस ऐप को स्लो इंटरनेट और पुराने फोन पर भी आसानी से रन कर सकते हैं।

Arattai को कहां से करें डाउनलोड

कुछ समय पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से इस ऐप्लिकेशन को अपनाने की बात कही गई थी जिसके बाद से इसके साइन-अप में भारी बढ़ोतरी देखी गई। Arattai की पॉपुलर्टी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जहां कुछ समय पहले तक इसके डेली साइन-अप की संख्या 3000 थी वहीं अब यह संख्या बढ़कर 3,50,000 के करीब पहुंच गई है।

अगर आप Arattai को डाउनलोड करना चाहते हैं तो बता दें कि एंड्रॉयड यूजर्स इसे (Google Play Store) और iOS (Apple App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं।

Arattai मैसेजिंग ऐप की पॉपुलर्टी का एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने दैनिक जीवन कार्यों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की कई बार बात कही है। कुछ दिन पहले आईटी मंत्री ने 22 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके कहा था कि मैं सभी लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर प्रधानमंत्री @narendramodi
जी के स्वदेशी आह्वान में शामिल करने की अपील करता हूं।

Instagram Instants: मेटा का नया ऐप, जिसमें गैलरी से फोटो अपलोड करना है नामुमकिन
Instagram Instants: मेटा का नया ऐप, जिसमें गैलरी से फोटो अपलोड करना है नामुमकिन

किसने बनाया Arattai App

Arattai तमिल भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है आम बातचीत और गपशप। इस ऐप को चेन्नई की कंपनी Zoho Corporation ने डिजाइन किया है। आपको बता दें कि Zoho Corporation के फाउंडर श्रीधर वेम्बू हैं जिनका जन्म 1968 में तमिलनाडु के तंजावर में हुआ था।

श्रीधर वेम्बू ने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की और 1989 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने 1994 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने अमेरिका के सिलिकॉन वैली में टेक इंडस्ट्री में कई दिनों तक नौकरी भी की। अच्छी सैलरी वाली IT नौकरी होने के बावजूद उन्होंने इसे छोड़कर भारत आकर बिजनेस करने का फैसला किया।

आपको बता दें कि श्रीधर वेम्बू फोर्ब्स की तरफ से जारी भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की 2024 की लिस्ट में 39वें स्थान पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 5.85 बिलियन डॉलर (करीब 51,905 करोड़ रुपये) आंकी गई है। टेक्नोलॉजी उद्योग और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके अहम योगदान के सम्मान में, भारत सरकार ने उन्हें 2021 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया था।

Arattai App में क्या कुछ है खास

Arattai App में आप आसानी से टेक्स्ट और वॉयस मैसेज ग्रुप में या फिर किसी को इंडिविजुअल भेज सकते हैं। इस मैसेजिंग ऐप के साथ आप हाई-डेफिनिशन ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। Arattai में आपको मीडिया शेयरिंग का भी ऑप्शन मिलता है जिसमें आप अपने डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियो और अन्य फाइलें शेयर कर सकते हैं। इसमें आपको वॉट्सऐप की ही तरह 24 घंटे के लिए स्टेटस लगाने का भी ऑप्शन मिलता है।

Redmi A7 और A7 Pro भारत में लॉन्च: 6.9-इंच डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग ने सबको चौंकाया
Redmi A7 और A7 Pro भारत में लॉन्च: 6.9-इंच डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग ने सबको चौंकाया

Arattai में आप चैनल बनाकर अपनी बड़ी ऑडियंस के लिए इंट्रेस्टिंग पोस्ट कर सकते हैं। Arattai ग्रुप-इस ऐप में 1,000 मेंबर के साथ ग्रुप चैट कर सकते हैं। इसमें आपको मल्टी-डिवाइस सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप इसे आप मोबाइल, डेस्कटॉप और एंड्रॉइड टीवी समेत 5 डिवाइस पर एक साथ लॉगिन कर पाएंगे। Arattai App पुराने स्मार्टफोन और स्लो डेटा कनेक्टिविटी में भी आसानी से काम करता है।


अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment