ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Devar Bhabhi Romance Story : भाभी ने सुनाई अपनी कहानी कैसे देवर चुपके से आकर ऐसी जगह से करता है टच…

On: April 8, 2025 8:19 AM
Follow Us:
Join WhatsApp Group

Devar Bhabhi Romance Story : भाभी ने सुनाई अपनी कहानी कैसे देवर चुपके से आकर ऐसी जगह से करता है टच…

Devar Bhabhi Romance Story : भाभी ने सुनाई अपनी कहानी कैसे देवर चुपके से आकर ऐसी जगह से करता है टच...

Devar Ke Ishq Mein Bhabhi: भाभी-देवर का रिश्ता मां के समान होता है। लेकिन कभी-कभी ये रिश्ता प्यार में बदल जाता है। इस कहानी में भी कुछ ऐसा ही है। शादीशुदा महिला ने बताया कि उसका देवर उसे गलत तरीके से छूता है। लेकिन उसने अपने पति को बताया तो वो उसे ऐसी बातें कहता है। जाने पूरी कहानी

Devar Bhabhi Romance story in Hindi : मैं 25 साल की विवाहित महिला हूं। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं। कुछ समय पहले ही मेरी शादी एक उच्च वर्गीय व्यवसायी परिवार में हुई हैं, जिसके बाद मुझे सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जिस परिवार कि मैं बहू बनी हूं, वहां घर में भी अच्छे कपड़े पहनना-ढंग से तैयार होकर रहना, आए दिन बाहर खाना खाना और पार्टी करना बहुत आम है। हालांकि, मुझे इन सब की आदत नहीं है, लेकिन इसके बाद भी मैं हर दिन उनके तौर-तरीकों में ढलना सीख रही हूं। खैर, ऐसा करने में मुझे कोई परेशानी भी नहीं है, लेकिन जो चीज मुझे सबसे ज्यादा परेशान कर रही है, वह मेरे पति का चचेरे भाई है।

क्या आपको पता है? भारत में साइकिल चलाने के लिए भी लगता था लाइसेंस, देनी पड़ती थी इतनी फीस
क्या आपको पता है? भारत में साइकिल चलाने के लिए भी लगता था लाइसेंस, देनी पड़ती थी इतनी फीस

Devar Bhabhi Romance Story

दरअसल, मेरे पति का चचेरे भाई मेरी उम्र का है। वह एक नौजवान और स्मार्ट लड़का है। वह बिजनेस से संबंधित काम की वजह से नियमित रूप से हमारे घर आता रहता है। हम अक्सर एक-दूसरे से टकराते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मैं नोटिस कर रही हूं कि वह मेरे करीब आने की कोशिश कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जब भी मुझे देखता है, तो कोई न कोई टिप्पणी करने लगता है। वह अक्सर मेरा हाथ पकड़ने का कारण ढूंढता है। एक दिन उसने मुझसे कहा भी कि अगर मैं अविवाहित होती, तो वह मुझसे शादी कर लेता। वह केवल मुझे देखने के लिए ही हमारे घर आता है।

हालांकि, इस बारे में जब मैंने अपने पति से बात की, तो उन्होंने हंसते हुए मुझसे कहा कि मैं इस सब को गंभीरता से ना लूं। वो केवल मुझे छेड़ने की कोशिश कर रहा है। हो सकता है कि मेरे पति के लिए यह बहुत ही मामूली बात हो, लेकिन मुझे यह सब बहुत ही ज्यादा अटपटा लग रहा है। मैंने उनके चचेरे भाई को हिदायत देते हुए मुझसे दूर रहने के लिए भी कहा है। लेकिन उसने मेरी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। मुझे उसकी इन आदतों की वजह से डर लगने लगा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं इस सबसे कैसे बाहर निकलूं?

EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट
EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट

एक्सपर्ट का जवाब

मुंबई में रिलेशनशिप काउंसलर रचना अवत्रामणि कहती हैं कि शादी के बाद महिलाओं को विभिन्न चीजों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब पति-पत्नी की सामाजिक-आर्थिक और संस्कृति पृष्ठभूमि पूरी तरह से अलग हो। आपके साथ भी मुझे कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। आपकी शादी एक ऐसे परिवार में हुई है, जिसका समाज न केवल रूतबा बहुत ज्यादा है बल्कि उनके रहने-सहने का तौर-तरीका भी आपसे एकदम अलग है। यही एक वजह भी है कि आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी चीजों से गुजरना पड़ रहा है।

पति को समझाएं अपनी स्थिति

जैसा कि आपने कहा कि आप अपने ससुराल वालों को खुश करने के लिए बहुत सी चीजों पर काम कर रही हैं। लेकिन जो चीज आपको सबसे ज्यादा परेशान कर रही है, वह आपके पति का चचेरा भाई है, जो आपको बार-बार छूने की कोशिश कर रहा है। आपने यह भी कहा कि वह जब भी आपके घर आता है, तो आप पर अलग-अलग तरह की टिप्पणी करता है। मैं समझती हूं कि आप इस दौरान कितना असहज महसूस कर रही होंगी। लेकिन इसके बाद भी मैं यही कहूंगी कि आप अपनी भावनाओं को सही तरीके से अपने पति को समझाने की कोशिश करें।

जैसा कि आपने बताया कि आपने अपने पति से बात भी की, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन इसके बाद भी मैं यह कहूंगी कि उनसे लगातार बात करती रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि एक समय बाद आपके लिए इस सिचुएशन का सामना करना बहुत ही अजीब हो सकता है। आप नहीं जानतीं कि आपके देवर के इरादे कैसे हैं। क्या पता कल वह आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा करना शुरू कर दें।

5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम
5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम

देवर के करीब रहना सही नहीं

मैं इस बात की सराहना करती हूं कि आप अच्छे से समझती हैं कि देवर के साथ कोई दीर्घकालिक संबंध नहीं होने वाला है, जिसकी वजह से आपने उन्हें स्पष्ट रूप से भी कहा है कि वह आपके साथ फ्लर्ट न करें। मैं आपको बता दूं कि इस तरह की चीजों से निपटने का यह सबसे अच्छा तरीका है। अगर आप उन्हें प्रोत्साहित करतीं, तो एक समय बाद आपके लिए चीजें बहुत ज्यादा खराब हो जातीं। मैं यह भी सुझाव दूंगी कि आप अपने परिवार के किसी दूसरे सदस्य यानी कि अपनी सास और ननद से भी बात कर सकती हैं। उन्हें बता सकती हैं कि आप अपने देवर के सामने कितना असहज महसूस करती हैं। हो सकता है कि उनसे बात करने के बाद आपके देवर का घर आना-जाना कम हो जाए।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment