ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bhai Behan Shayari For Rakhi 2025: भाई-बहन के प्यार में डूबी ये शायरियां कर देंगी हर दिल को छू, जरूर भेजें इस राखी पर!

On: अगस्त 8, 2025 8:42 अपराह्न
Follow Us:
Bhai Behan Shayari For Rakhi 2025: भाई-बहन के प्यार में डूबी ये शायरियां कर देंगी हर दिल को छू, जरूर भेजें इस राखी पर!
Join WhatsApp Group

Bhai Behan Shayari For Rakhi 2025: Raksha Bandhan 2025 का त्योहार आ गया है और इसके साथ ही हर घर में भाई-बहन के रिश्ते की वो खास मिठास भी लौट आई है। इस पावन दिन पर जब एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो वो सिर्फ एक धागा नहीं होता – वो होता है प्यार, सुरक्षा और भरोसे का सबसे खूबसूरत प्रतीक।

Bhai Behan Shayari For Rakhi 2025

आज दिन बहुत खास हैं,
बहन के लिए कुछ मेरे पास है,
उसके सुकून के खातिर ओ बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे आस-पास है।

है यह कच्चे धागों का बंधन,
टूट के भी कभी नहीं टूट पायेगा,
बंधेगी राखियां सूनी कलाई पर,
और तिलक माथे पर सज जाएगा,
है ये बंधन एक विश्वास का,
जिंदगी भर साथ निभाएगा।
हैप्पी रक्षाबंधन।

चंदन का टीका, रेशम का धागा,
सावन की सुगंध, बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्यौहार।

अगर आप भी इस अनमोल रिश्ते की मिठास को शब्दों में पिरोना चाहते हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए राखी स्पेशल शायरियां। इन्हें भेजकर आप अपने भाई या बहन को इस त्योहार की शुभकामनाएं दे सकते हैं और अपने दिल की बात भी बड़ी खूबसूरती से कह सकते हैं।

भाई-बहन का रिश्ता

भाई-बहन का रिश्ता अनोखा होता है। बचपन में जितनी लड़ाइयां होती हैं, उतना ही गहरा प्यार भी होता है। कभी बहन भाई की कॉपी फाड़ देती है, तो कभी भाई बहन की चॉकलेट छीन लेता है, लेकिन जब कोई बाहरी परेशानी आती है, तो यही दोनों एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत बनते हैं।

सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम | cnap-caller-id-service-mandatory-from-november-1-dot-telecom-rules
सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम

रक्षाबंधन इसी प्यार, खट्टी-मीठी यादों और उम्रभर साथ निभाने के वादे का त्योहार है। और इस रिश्ते को खास बनाने के लिए अगर आप कुछ खास शब्द तलाश रहे हैं, तो नीचे दी गई शायरियां आपके लिए ही हैं।

Raksha Bandhan Special Shayari 2025 – भाई बहन के लिए चुनिंदा शेर

झगड़ा कितना भी हो लेकिन प्यार कम नहीं होता,
भाई-बहन का रिश्ता कभी कमजोर नहीं होता।

तेरी राखी में जो प्यार बसा है,
वो हर जख्म को भरने की दवा सा है।

कभी तू हंसाती है, कभी तू रुलाती है,
बहन तेरी हर बात दिल को छू जाती है।

भाई के चेहरे पर मुस्कान लाना,
बहन की दुनिया बस यही है सपना।

Bhai Behen Shayari

जब तू साथ होता है तो डर कुछ भी नहीं लगता,
तू नहीं होता तो हर खुशी अधूरी लगती है।

एक धागा है जो बांधता है हमें उम्र भर,
तू बहन है मेरी, मैं तेरा भाई सच्चा।

व्हाट्सएप पर 'No' लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट | whatsapp-no-reply-scam-cyber-fraud-alert-police-warning-safety-tips
व्हाट्सएप पर ‘No’ लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

तेरे बिना बचपन अधूरा था,
और आज भी तू सबसे प्यारा है।

राखी का मतलब सिर्फ धागा नहीं होता,
ये रिश्ता रग-रग में बहता है।

RakshaBandhan Shayari

खुशनसीब है वो बहन जिनके सिर पर भाई का हाथ होता है,
चाहे कैसे भी हालात हो,
ये भाई बहन का रिश्ता साथ होता है |

तू मेरी परछाई तो पहचान है मेरी,
सुन मेरे भाई तू जान है मेरी।

बातें कम हो जाए लेकिन प्यार कभी कम मत करना,
बेशक जी भर के लड़ लेना मुझसे,
लेकिन साथ मेरा कभी मत छोड़ना मेरे भाई।

Shayari On Brother Sister

कच्चे धागों से बनी डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के प्यार का प्रतीक है राखी।

बहन के बिना जिंदगी सुनी सी लगती है,
भाई के साथ सब कुछ खुशियों से भरा सी लगता है।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Sibling Shayari In Hindi

खुशकिस्मत होती है वो बहन,
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,
हर परेशानी में उसके साथ होता है,
लड़ना-झगड़ना फिर प्यार से मनाना,
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।

जो कभी तोड़ने से ना टूटे ऐसा रिस्ता होता है,
जो दूर रहकर कभी प्यार कम न हो,
वो बस एक भाई – बहन का रिश्ता होता है।

इन शायरियों को आप WhatsApp, Instagram, Facebook या किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। चाहें तो इन्हें अपने हाथों से कार्ड पर लिखें या एक डिजिटल ग्रीटिंग बनाकर भाई या बहन को भेजें। ये छोटे-छोटे शब्द आपके रिश्ते की गहराई को सबसे खूबसूरत तरीके से बयां करेंगे।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment