ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bhai Dooj Bhajan: इन भजनों और गीतों से बनाएं त्योहार को और खास, देखें लिरिक्स!

On: October 23, 2025 9:15 AM
Follow Us:
Bhai Dooj Bhajan: इन भजनों और गीतों से बनाएं त्योहार को और खास, देखें लिरिक्स!
Join WhatsApp Group

Bhai Dooj Bhajan and songs in hindi: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है। इस खास दिन पर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। हमारे देश में हर त्योहार के साथ भजन और गीतों की परंपरा जुड़ी है, और भाई दूज भी इससे अछूता नहीं है।

इस पर्व पर भजन गाने से घर में भक्ति, पवित्रता और शांति का माहौल बनता है। ये भजन और गीत भाई-बहन के अनमोल रिश्ते को शब्दों और सुरों में पिरोते हैं। अगर आप भी भाई दूज 2025 पर अपने भाई-बहन के साथ भक्ति भरे गीत गुनगुनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ खास भजनों और गीतों के लिरिक्स देखें।

आया भाई दूज त्यौहार Bhai Dooj Bhajan

आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ
आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ,
तेरी बहना देखे बात भईया घर आ जाओ…

तेरी याद में भईया मेरी आँखें तरस रही कब से,
खुशियां मिल जाए दुनिया की सारी तू जो घर आ जाए,
तू ना आया तो बहना तेरी नहीं करेगी बात भईया घर आ जाओ,

क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके
क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके

आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ…
सुनले मेरी प्यारी बहना तुझसे दूर ना मैं रह पाऊं,
तू ही मेरे दिल की धड़कन तुझपे अपना सब मैं लुटाऊँ,
तूने बुलाया मुझको बहना आ गया तेरे पास ले मैं घर आ गया,
आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ…

भैया दूज का त्यौहार

भैया दूज का त्यौहार मेरे भैया भूल ना जाना
भाई दूज का त्यौहार मेरे भैया भूल ना जाना,
माथे पर तिलक लगवा कर तुम बहना का मान बढ़ाना,
भाई दूज का त्यौहार।

हो हो चंदा जैसा भैया मेरा मीठी मुस्कान है,
तुझसे ही मेरे भैया मेरी पहचान है,
अपनी बहना की आंखों में आंसू तुम ना लाना,
माथे पर तिलक लगवा कर तुम बहनों का मान बढ़ाना,
भाई दूज का त्यौहार।

हो मेरे मन की बातें सभी तू जान जाता है,
जब भी मैं याद करूं तू दौड़ा चला आता है,
भैया तोड़ना कभी ना यह बंधन कितना प्यारा,
माथे पर तिलक लगाकर तुम बहना का मान बढ़ाना,
भाई दूज का त्यौहार।

FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस
FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस

भाई-बहन का प्यार

इस संसार में सबसे प्यारा भाई बहन का प्यार है
कितना सुन्दर कितना प्यारा, ये सारा संसार है,
इस संसार में सबसे, प्यारा भाई बहन का प्यार है।
प्रीत हमारी छूट नहीं सकती, ये कच्ची डोर नहीं,

जिस दिन हम तुमको न देखे, उस दिन होती भोर नहीं।
न बबूल न मय्या, मेरा तुम बिन कोई और नहीं,
सबसे ज्यादा रब से, ज्यादा मुझे तुम पे ऐतबार है।
युही हस्ति गति रहे, तू रब से रोज दुआ मांगे,

अपनी खुशियां तुझको दूं, तुझसे हर दुख तेरा मांगु।
सोच रही हूँ आज के दिन मैं, तुम दोनों से क्या मांगू,
तेरी कसम तू जान भी मांगे, तो किसको इंकार है।
दीवाली में डीप जलाये, संग रंग खेल होली में,

बिछड़ न जाना तुम मुझसे, जीवन की आंख मिचौली में।
बिछड़ेंगे पर पहले तुझको, बिठलायेंगे डोली में,
बने तू दुल्हन बस उस, दिन का हमको इंतज़ार है।
इस संसार में सबसे, प्यारा भाई बहन का प्यार है।

Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या
Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment