ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Wishes: इन शायरी, कोट्स और मैसेज से अपनों को दें प्यार भरी शुभकामनाएं!

On: अक्टूबर 20, 2025 8:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
Diwali Wishes: इन शायरी, कोट्स और मैसेज से अपनों को दें प्यार भरी शुभकामनाएं!
Join WhatsApp Group

Diwali Wishes Shayari Quotes: नई दिल्ली | दीवाली का पावन पर्व रोशनी, ज्ञान और आशा की जीत का प्रतीक है। दियों की जगमगाहट और पटाखों की गूंज के बीच देशभर में दीवाली का उत्साह चरम पर है। लोग अपने घरों को दुल्हन की तरह सजा रहे हैं, और गलियां दियों व मोमबत्तियों की रोशनी से चमक रही हैं।

मान्यता है कि आज मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से धन, यश और समृद्धि मिलती है। इस खुशियों के त्योहार पर लोग अपनों के साथ शुभकामनाएं बांटकर उत्सव को और खास बना रहे हैं।

हर कोई अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को दीवाली की बधाइयां भेज रहा है। अगर आप भी इस दीवाली अपनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं दिल को छूने वाली शायरी, कोट्स और मैसेज। इनके साथ आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर दीवाली की शुभकामनाएं बांट सकते हैं।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

दीवाली 2025 की शायरी और शुभकामनाएं Diwali Wishes

प्यार की बंसी बजे,
प्यार की बजे शहनाई।
खुशियों के दीप जले,
दुख कभी न ले अंगड़ाई।
शुभ दीपावली 2025

दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।
दिवाली की शुभकामनाएं

सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते।
माता लक्ष्मी आपके सब कष्ट हरें।
दिवाली की शुभेच्छा
दीप जगमगाते रहें,
सबके घर झिलमिलाते रहें,
साथ हों सब अपने,
सब यूं ही मुस्कुराते रहें।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

विश यू हैप्पी दीवाली
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं,
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं,
दीपावली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं।

इन शायरी और मैसेज के साथ आप इस दीवाली अपनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर सकते हैं। तो जल्दी से अपने मोबाइल उठाएं और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर ये शुभकामनाएं शेयर करें। दीवाली 2025 को बनाएं और भी खास!

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment