ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone 18 की लॉन्चिंग में बड़ा ट्विस्ट!, 2026 में नहीं आएगा बेस मॉडल, जानें डिटेल!

On: सितम्बर 25, 2025 6:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
iPhone 18 की लॉन्चिंग में बड़ा ट्विस्ट!, 2026 में नहीं आएगा बेस मॉडल, जानें डिटेल!
Join WhatsApp Group

iPhone 18 Lounch Details Update: नई दिल्ली | स्मार्टफोन की दुनिया में Apple iPhone का नाम हर किसी की जुबान पर होता है। दुनियाभर में iPhone के दीवाने फैन्स हर साल नए मॉडल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया है,

और अभी इसका बाजार में जलवा शुरू भी नहीं हुआ कि iPhone 18 सीरीज की खबरें चर्चा में आ गई हैं। Apple के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो iPhone 18 की लॉन्चिंग को लेकर है।

अगर आप हर साल अपने iPhone को लेटेस्ट सीरीज के साथ अपग्रेड करने की सोचते हैं, तो इस बार आपको थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। लीक हुई ताजा जानकारी के मुताबिक, Apple अपनी अपकमिंग iPhone 18 सीरीज में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

खबर है कि कंपनी iPhone 18 को 2026 में लॉन्च नहीं करेगी। Apple ने अपनी iPhone लॉन्चिंग टाइमलाइन में बदलाव का बड़ा फैसला लिया है। यानी, iPhone 18 का इंतजार कर रहे फैन्स को अब कुछ महीने और धैर्य रखना होगा।

लॉन्चिंग डेट में बड़ा बदलाव! iPhone 18

अब तक Apple अपनी नई iPhone सीरीज में बेस मॉडल और प्रो मॉडल को एक साथ लॉन्च करता रहा है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कंपनी इस रणनीति में बदलाव करने जा रही है। चाइनीज टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें, तो 2026 के लॉन्च इवेंट में Apple केवल iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Air 2 को पेश करेगा। यानी बेस मॉडल iPhone 18 इस इवेंट का हिस्सा नहीं होगा।

कब आएगा iPhone 18?

लीक के अनुसार, Apple फेस्टिव सीजन में अपने प्रीमियम मॉडल्स को ही बाजार में उतारना चाहता है। खबर है कि कंपनी फरवरी 2026 में iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

पिछले साल भी Apple ने फरवरी में iPhone 16e को बाजार में उतारा था, इसलिए इस बार भी फरवरी में iPhone 17 का किफायती वेरिएंट देखने को मिल सकता है। वहीं, iPhone 18 और iPhone 18e की बात करें, तो माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें 2027 के फरवरी इवेंट में एक साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी इन तारीखों को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment