ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल का 151 रिचार्ज प्लान: 25 OTT ऐप्स और 300+ लाइव टीवी चैनल्स, जियो-एयरटेल की नींद उड़ी!

On: September 14, 2025 6:42 AM
Follow Us:
BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल का 151 रिचार्ज प्लान: 25 OTT ऐप्स और 300+ लाइव टीवी चैनल्स, जियो-एयरटेल की नींद उड़ी!
Join WhatsApp Group

BSNL Recharge Plan: BSNL’s Rs 151 recharge plan: 25 OTT apps and 300+ live TV channels, Jio-Airtel loses sleep!: नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही लोगों को सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स देती रही है। भले ही निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हों, लेकिन बीएसएनएल आज भी पुरानी कीमतों पर ही प्लान्स ऑफर कर रही है। अब बीएसएनएल ने एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है, जिसने जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है।

जुलाई 2024 में जियो, एयरटेल और वीआई ने रिचार्ज प्लान्स महंगे करने के बाद लाखों मोबाइल यूजर्स बीएसएनएल की ओर शिफ्ट हो गए थे। सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए बीएसएनएल सालों से यूजर्स की फेवरेट कंपनी बनी हुई है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए बीएसएनएल ने तेजी से अपने नेटवर्क को अपग्रेड किया है। कंपनी अब ऐसे प्लान्स भी दे रही है, जिसमें OTT ऐप्स और टीवी चैनल्स की सुविधा शामिल है।

AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा
AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा

आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इस साल की शुरुआत में BiTV सर्विस लॉन्च की थी। टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों को इसका फ्री एक्सेस भी दिया गया था। बीएसएनएल की यह सर्विस करोड़ों यूजर्स को एक ही जगह पर OTT ऐप्स और लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा देती है। अगर आप अलग-अलग OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो BiTV की सर्विस आपको इस टेंशन से आजाद कर देगी और साथ ही आपके पैसे भी बचाएगी।

बीएसएनएल ने लाया धमाकेदार प्लान BSNL Recharge Plan

BiTV सर्विस में बीएसएनएल ने एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान जोड़ा है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए BiTV प्रीमियम पैक लेकर आई है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को सिर्फ 151 रुपये में तगड़े ऑफर्स दे रही है। बीएसएनएल ने अपने इस प्रीमियम पैक प्लान की जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट करके दी है।

WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट
WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट

आपको बता दें कि BiTV के 151 रुपये के प्रीमियम प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को ZEE5, SonyLIV, Aha, Shemaroo, Lionsgate, Sun Nxt Chaupal, Discovery, Epic ON, ETV Win जैसे 25 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं, तो आपको इसमें 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स की भी सुविधा मिलती है।

बीएसएनएल की लिस्ट में ये प्लान भी हैं मौजूद

आपको बता दें कि BiTV सर्विस में सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास दो सबसे सस्ते प्लान भी मौजूद हैं। आप इसमें 28 रुपये का प्लान भी ले सकते हैं, जो कि 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको Lionsgate, ETV Win, VROTT, Premiumflix, Gujari और Friday का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके अलावा आपको इसमें 9 कॉम्प्लिमेंट्री OTT ऐप्स भी दिए जाते हैं।

एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड
एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड

बीएसएनएल के पास एक 29 रुपये का प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में आपको 30 दिन की वैलिडिटी के साथ ShemarooMe, Lionsgate, Dangal Play और VROTT का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment