ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

CERT-In Microsoft Warning: लैपटॉप यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! CERT-In की चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हैक हो जाएगा सिस्टम

On: अगस्त 22, 2025 7:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
CERT-In Microsoft Warning: लैपटॉप यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! CERT-In की चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हैक हो जाएगा सिस्टम
Join WhatsApp Group

CERT-In Microsoft Warning: Alarm bell for laptop users! CERT-In warns, do this immediately or else the system will be hacked: नई दिल्ली | माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी अलर्ट! भारत की प्रमुख साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए हाई-रिस्क चेतावनी जारी की है।

यह खतरा माइक्रोसॉफ्ट के कई पॉपुलर सॉफ्टवेयर जैसे विंडोज, ऑफिस, डायनामिक्स, ब्राउजर, डिवाइस, डेवलपर टूल्स, SQL सर्वर, सिस्टम सेंटर, Azure और पुराने प्रोडक्ट्स को प्रभावित कर सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत काम करने वाली CERT-In का कहना है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को पूरी तरह अपने कब्जे में ले सकते हैं। आइए, जानते हैं कि यह खतरा क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

हैकर्स कैसे उठा सकते हैं फायदा? CERT-In Microsoft Warning

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस
  • CERT-In की एडवाइजरी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट्स में पाई गई खामियां बेहद खतरनाक हैं।
  • इनका फायदा उठाकर हैकर्स निम्नलिखित तरीकों से नुकसान पहुंचा सकते हैं:
  • आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं।
  • रिमोट कोड एक्सीक्यूशन अटैक कर सकते हैं।
  • स्पूफिंग और डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) हमले कर सकते हैं।
  • सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं।
  • फायरवॉल को तोड़ सकते हैं।
  • इन खामियों के कारण सिस्टम हैकिंग, रैनसमवेयर हमले, डेटा चोरी और सिस्टम क्रैश जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

माइक्रोसॉफ्ट और CERT-In की सलाह

माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स से तुरंत अपने सभी प्रोडक्ट्स को नए सिक्योरिटी अपडेट के साथ अपडेट करने की अपील की है। CERT-In ने भी IT एडमिनिस्ट्रेटर्स और सिक्योरिटी टीमों को सलाह दी है कि वे एडमिन एक्सेस को सिर्फ जरूरी खातों तक सीमित करें, मजबूत पासवर्ड और ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें, नियमित डेटा बैकअप बनाएं और नेटवर्क व डिवाइस की गतिविधियों पर नजर रखें। यह कदम आपके सिस्टम को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे।

गूगल क्रोम यूजर्स भी सावधान

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

CERT-In ने गूगल क्रोम डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि क्रोम में भी खामियां हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स रिमोटली कोड चला सकते हैं। यह खतरा क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल करने वाले सभी व्यक्तियों और संगठनों के लिए है। इसलिए क्रोम यूजर्स को भी तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment