ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cheapest MacBook: सिर्फ 55,000 रुपये में Apple का सुपरफास्ट MacBook!

On: September 20, 2025 12:15 PM
Follow Us:
Cheapest MacBook: सिर्फ 55,000 रुपये में Apple का सुपरफास्ट MacBook!
Join WhatsApp Group

Cheapest MacBook apple launch december : टेक दिग्गज एप्पल अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में अलग पहचान रखता है। हर कोई आईफोन से लेकर मैकबुक तक खरीदने की चाहत रखता है लेकिन इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम नागरिक के खरीद से ये बाहर हो जाते हैं।

अगर आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और Apple MacBook लेना चाहते लेकिन, बजट नहीं है तो आपके लिए काम की खबर है। अब बहुत जल्द एप्पल मैकबुक हर कोई खरीद पाएगा। बहुत जल्द एप्पल ऐसा कुछ करने वाला है जो करोड़ों लोगों को बड़ी राहत देगा।

दरअसल कुछ ऐसी लीक्स सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि एप्पल इस समय एक सस्ते और फीचर रिच मैकबुक लाने की तैयारी में जुटा है। यह सस्ता मैकबुक जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। लीक्स की मानें तो आने वाले MacBook में फैंस को iPhone 17 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। एप्पल का यह कदम उन लोगों को राहत देने वाला है जो सिर्फ बजट की समस्या की वजह से मैकबुक नहीं खरीद पा रहे थे।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

Macbook में होगा ये चिपसेट Cheapest MacBook

इस सस्ते एप्पल मैकबुक को लेकर बताया जा रहा है कि इस लैपटॉप में iPhone 17 Pro में इस्तेमाल किया गया चिपसेट A19 Pro का सपोर्ट मिल सकता है।

इस चिपसेट के साथ यूजर्स को कम कीमत होने के बावजूद लैपटॉप पर हाई स्पीड परफॉर्मस देखने को मिलेगी। ग्रीकबेंच स्कोर के मुताबिक iPhone 17 Pro यह चिपसेट सिंगल कोर पर 3895 और मल्टी स्कोर पर करीब 9746 अंक पा लेता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि A19 Pro चिपसेट के साथ आपको तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

लॉन्च डेट और डिस्प्ले साइज

MacBook की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। अब तक जो भी डिटेल्स सामने आई है वह सिर्फ लीक्स ही हैं। लीक्स की मानें तो अपकमिंग सस्ते लैपटॉप को कंपनी इस साल के अंत यानी दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक बाजार में उतार सकती है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 12.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। MacBook Air में एप्पल ने 13.6 इंच की डिस्प्ले दी है। मतलब सस्ता मैकबुक लैपटॉप साइज में कॉम्पैक्ट रहने वाला है।

मैकबुक की होगी ये हो सकती है कीमत

चीपेस्ट मैकबुक एयर में आपको कई सारे कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। कंपनी इस अपकमिंग मैकबुक को Pink, Blue, Silver और Yellow कलर का ऑप्शन दे सकती है।

इसकी कीमत की जो लीक्स सामने आई हैं उसके मुताबिक इस मैकबुक को अमेरिकी बाजार में कंपनी $599 से $699 यानी लगभग 55000 रुपये से 61000 रुपये के बीच में हो सकती है। अगर एप्पल इस कीमत में मैकबुक को लॉन्च करती है तो यह बाजार में बड़ा तहलका मचाएगा।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment