Poco F7 5G price, and features : Delhi: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग और मैसेजिंग से लेकर मनोरंजन, बैंकिंग और सोशल मीडिया तक, हर काम के लिए हम इसका बार-बार इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट किसे पसंद है? अगर आप भी बैटरी ड्रेन की समस्या से परेशान हैं, तो 2025 में लॉन्च हुआ एक ऐसा स्मार्टफोन है जो आपकी इस टेंशन को खत्म कर देगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं Poco F7 5G की, जिसमें मिलती है
सबसे बड़ी बैटरी! Poco F7 5G
पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए टेक कंपनियों ने भी अपने गैजेट्स में बदलाव किए हैं। खासकर भारतीय बाजार में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ी है।
यही वजह है कि अब 6000mAh से भी ज्यादा पावर वाली बैटरी वाले फोन मार्केट में धूम मचा रहे हैं। आइए, जानते हैं कि Poco F7 5G क्यों है इस सेगमेंट का सुपरस्टार और कैसे ये आपकी जिंदगी को आसान बनाएगा।
बार-बार चार्जिंग से मिलेगी आजादी
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी पहली पसंद बड़ी बैटरी है, तो Poco F7 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि इसमें आपको सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। बार-बार चार्जिंग की टेंशन को अलविदा कहने का समय आ गया है!
Poco F7 5G को जून 2025 में लॉन्च किया गया था और ये 7500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। एक बार फुल चार्ज करने पर आप पूरे दिन आराम से फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसकी 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इसे मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज कर देती है।
Poco F7 5G: कीमत और शानदार फीचर्स
Poco F7 5G की कीमत है 30,999 रुपये, जो इसके फीचर्स को देखते हुए काफी वाजिब है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है और ये Dolby Vision व HDR10+ को सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Poco F7 5G में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। ये चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। कैमरा लवर्स के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS फीचर, 8MP का सेकंडरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार है।












